जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल की शोभा बढ़ाएँगे राहुल अकरकर, सिमी गिरेवाल और विशाल भारद्वाज
० आशा पटेल ० #Jaipur #Rajasthan #VedantA #JaipurLiteratureFestival2027 #India जयपुर। वेदांता द्वारा प्रस्तुत जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल के वक्ताओं के प्रमुख नामों में जाने-माने रेस्तराँ संचालक राहुल अकरकर, दिग्गज अभिनेत्री और टेलीविज़न हस्ती सिमी गरेवाल और फ़िल्मकार विशाल भारद्वाज शामिल हैं। ये सभी इस 20वें संस्करण की शोभा बढ़ाएँगे। इनके साथ मुंबई के कवि और सांस्कृतिक सिद्धांतकार रंजीत होस्कोटे, मशहूर गायिका रेखा भारद्वाज, लेखक जीत थायिल और अभिनेता जॉय सेनगुप्ता भी शामिल हैं। लेखिका और पॉडकास्टर शुनाली खुल्लर श्रॉफ, ईशीता गांगुली, नमिता दुबे, मज़दा तुरेल और किरण मनराल के साथ ही हिंदी लेखक और क़िस्सागो दिव्य प्रकाश दुबे भी इस का हिस्सा हैं। साहित्य, विचारों और संवाद के ज़रिए दुनिया को एक साथ लाने के दो दशकों का उत्सव मनाते हुए, वेदांता द्वारा प्रस्तुत जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल ने अपने 20वें संस्करण का एक प्रीव्यू आयोजित किया। यह प्रीव्यू मुंबई के द क्वोरम में हुआ जहाँ आगामी संस्करण की एक झलक प्रस्तुत की गई। यह संस्करण 14 से 18 जनवरी 2027 को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में होना तय ह...