सीतापुरा जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री एसोसिएशन के नए भवन का उद्घाटन
० आशा पटेल ० जयपुर। सीतापुरा जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री एसोसिएशन ने अपने नए एसोसिएशन भवन का उद्घाटन किया है। समारोह में जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनजीजेसीआई के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल (डेरेवाला) ने की, जबकि जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नए भवन में एसोसिएशन की बैठक, प्रशिक्षण, कौशल विकास और ज्ञानवर्धन से जुड़े कार्यक्रम होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि यह भवन सीतापुरा के जेम्स एंड ज्वैलरी उद्योग के साझा संकल्प का प्रतीक है। इससे उद्योग को संगठित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे जेम्स एंड ज्वैलरी उद्योग को मजबूती मिलेगी, और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा तथा जयपुर को वैश्विक जेम्स एंड ज्वैलरी हब के रूप में स्थापित करने के प्रयासो को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर सचिव जयदीप गुप्ता ने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सदस्यों, दानदाताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आनंद राव, कोषाध्यक्ष अभिषेक सांड, संयुक्त सचिव अंकित लोढ़ा , जेजेएस चेय...