संदेश

Jaipur लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एसपीजी इंडिया महिला विंग द्वारा दीवाली स्नेह मिलन तथा अनेक विजेता सम्मानित

चित्र
By ASHA PATEL #Jaipur #Rajasthan #Diw aliMilanSamaroh #SPGIndia Wo men W ing जयपुर। एसपीजी इंडिया महिला विंग ने आज माया महल में भव्य दीवाली स्नेह मिलन (गेट-टुगेदर) का आयोजन किया। कार्यक्रम में रॉक डांस, फैंसी ड्रेस, गायन और सांस्कृतिक नृत्य सहित कई प्रतियोगिताएँ और प्रस्तुतियाँ हुईं।  महिला विंग की अध्यक्ष गिर्राज देवी रावत ने कहा कि आज के दौर में व्यक्तिगत और सामाजिक जुड़ाव घटता जा रहा है और ज्यादातर समय मोबाइल पर बीत रहा है। एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जानने और आपसी संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से ही यह आयोजन किया गया। सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक नृत्य एल.एल. गुप्ता एवं द्रोपती देवी,उपविजेता कृष्ण अवतार एवं माया देवी। (घोषणा: सचिव सीता देवी, अलका खंडेलवाल और प्रीति खुठाता) सर्वश्रेष्ठ भजन गायन रामावतार खंडेलवाल,ललित एवं चंदा देवी। उपविजेता: राजेश दालवाला एवं विमला देवी। (घोषणा: उपाध्यक्ष अरुणा माचीवाल और रंजन खंडेलवाल) सर्वश्रेष्ठ रॉक डांस अमित दालवाला एवं वीनू देवी। उपविजेता: अंकित दालवाला एवं शुभ्रा देवी। (घोषणा: समन्वयक मेहा, नेहा और अदिति) फैंसी ड्रेस प्रथम पुरस्कार देवेश ए...

हथकरघा बुनाई की कला और उसकी प्रक्रिया ‘नेयथे–डांस ऑफ द वीव्स’ के माध्यम से प्रस्तुत

चित्र
० ASHA PATEL ० #Jaipur #Rajasthan #RIC #KeralaMamangmDanceCompany #Handloom #DanceoftheVieves जयपुर: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘नेयथे – डांस ऑफ द वीव्स’ नामक नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। केरल की मामंगम डांस कंपनी द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम जयपुर डांस कॉन्क्लेव के कर्टन रेज़र के रूप में आयोजित हुआ।  हथकरघा बुनाई की कला और उसकी प्रक्रिया से प्रेरित इस प्रस्तुति में नृत्य, संगीत और भावों के माध्यम से बुनकरों के जीवन और उनके काम को मंच पर जीवंत किया गया। कलाकारों ने धागे से कपड़ा बनने तक की प्रक्रिया को अपने नृत्य के जरिए प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में नृत्य और संगीत के माध्यम से हथकरघा बुनकरों की दुनिया और उनके काम की बारीकियों को दर्शाया गया। कार्यक्रम ने उन मेहनत और कौशल को भी सामने रखा, जो एक हाथ से बुने कपड़े को तैयार करने में लगता है।  ‘नेयथे – डांस ऑफ द वीव्स’ का निर्माण मामंगम डांस कंपनी द्वारा किया गया। इस प्रस्तुति की संकल्पना और निर्देशन रीमा कलिंगल ने किया, जबकि कोरियोग्राफी अश्विन जॉर्ज ने की। यह प्रस्तुति केवल एक नृत्य कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि भारत की समृ...

जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल की शोभा बढ़ाएँगे राहुल अकरकर, सिमी गिरेवाल और विशाल भारद्वाज

चित्र
० आशा पटेल ० #Jaipur #Rajasthan #VedantA #JaipurLiteratureFestival2027 #India जयपुर। वेदांता द्वारा प्रस्तुत जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल के वक्ताओं के प्रमुख नामों में जाने-माने रेस्तराँ संचालक राहुल अकरकर, दिग्गज अभिनेत्री और टेलीविज़न हस्ती सिमी गरेवाल और फ़िल्मकार विशाल भारद्वाज शामिल हैं। ये सभी इस 20वें संस्करण की शोभा बढ़ाएँगे। इनके साथ मुंबई के  कवि और सांस्कृतिक सिद्धांतकार रंजीत होस्कोटे, मशहूर गायिका रेखा भारद्वाज, लेखक जीत थायिल और अभिनेता जॉय सेनगुप्ता भी शामिल हैं। लेखिका और पॉडकास्टर शुनाली खुल्लर श्रॉफ, ईशीता गांगुली, नमिता दुबे, मज़दा तुरेल और किरण मनराल के साथ ही हिंदी लेखक और क़िस्सागो दिव्य प्रकाश दुबे भी इस का हिस्सा हैं। साहित्य, विचारों और संवाद के ज़रिए दुनिया को एक साथ लाने के दो दशकों का उत्सव मनाते हुए, वेदांता द्वारा प्रस्तुत जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल ने अपने 20वें संस्करण का एक प्रीव्यू आयोजित किया।  यह प्रीव्यू मुंबई के द क्वोरम में हुआ जहाँ आगामी संस्करण की एक झलक प्रस्तुत की गई। यह संस्करण 14 से 18 जनवरी 2027 को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में होना तय ह...