पुस्तक ‘संघर्ष : सड़कों से सलाखों तक’ का लोकार्पण
० आशा पटेल ० जयपुर : स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुवर दयाल चतुर्वेदी के जेल अनुभवों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष: सड़कों से सलाखों तक’ का लोकार्पण नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में किया गया। इस अवसर पर ‘भारतीय युवा एवं पूर्ण स्वराज’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसमें देश के प्रतिष्ठित विचारकों और राजनेताओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, शिक्षाविद मृदुला सामवेदी, गांधीवादी शिक्षाविद बीएम शर्मा और वक्ता दीपक राय सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों को याद करते हुए आज की युवा पीढ़ी के लिए 'पूर्ण स्वराज' के संदेश पर चर्चा की। कुमार प्रशांत ने कहा कि महात्मा गांधी का तरीका हमेशा से झूठ का मुकाबला करने का रहा है। आज की 'जेन जी' पीढ़ी में गांधीवादी विचार प्रवेश कर रहे हैं, जिसका जीवंत उदाहरण हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के समय गांधी जी ने लोकतंत्र की असली ताकत आम लोगों के ...