REC ने मल्टी-स्पोर्ट टूर्नामेंट के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली : आरईसी लिमिटेड ने शतरंज, टेबल टेनिस और क्रिकेट में आंतरिक टूर्नामेंट आयोजित करके खेल भावना के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और आपसी मेलजोल को बढ़ाने के लिए इन खेलों का आयोजन किया गया। समारोहों की शुरुआत इनडोर प्रतियोगिताओं में शतरंज टूर्नामेंट में 16 प्रतिभागियों के बीच रणनीतिक मुकाबले हुए, जबकि टेबल टेनिस स्पर्धा में 12 खिलाड़ियों ने बेहतरीन और तकनीक का प्रदर्शन किया। इन उत्सवों में टीम ऊर्जा (मेन इन ब्लू) और टीम शक्ति (मेन इन रेड), जिनमें कुल 28 खिलाड़ी शामिल थे। शानदार टीमवर्क और ऑल-राउंड परफॉर्मेंस दिखाते हुए, टीम शक्ति ने एक रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजीत श्रीवास्तव ने नेतृत्व करते हुए, टीम शक्ति के प्रमुख खिलाड़ी के रूप में टेबल टेनिस टूर्नामेंट और क्रिकेट मैच दोनों में सक्रिय रूप से भाग लिया और मैच का विजयी शॉट लगाया। इस अवसर पर आरईसी लिमिटेड के सीएमडी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा खेल अनुशासन, रणनीतिक सोच और दृ...