संदेश

मनोरंजन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिग्गज फ़िल्म मेकर कुकू कोहली के श्रृद्धांजलि सभा में शामिल हुई फ़िल्मी हस्तिया

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  Mumbai : फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, 77 साल की उम्र में निधन हो गया था! कुकू कोहली का असली नाम संदेश कोहली था और वह कई दशकों से हिंदी सिनेमा का हिस्सा रहे। उन्होंने बतौर निर्देशक कई यादगार फिल्में दीं, लेकिन उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में 'फूल और कांटे' का नाम सबसे ऊपर आता है। 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म से अजय देवगन ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। फिल्म जबरदस्त सफल रही और अजय देवगन के करियर की शानदार शुरुआत मानी जाती है।  कुकू कोहली ने 'कोहराम', 'सुहाग', 'हकीकत', 'जुल्मी', 'अनाड़ी नंबर 1' और 'ये दिल आशिकाना' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'वो तेरा नाम था' थी! जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। कुकू कोहली के निजी जीवन की बात करें तो उनकी पत्नी जानी-मानी अभिनेत्री अरुणा ईरानी हैं। अपनी पहली पत्नी रीटा कोहली से उनके दो पुत्रीया पूजा और करिश्मा है! उनके निधन के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे निर्देशक को खो दिया, जिसने कई यादगार फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया और एक ब...

विश्व की 29 चुनिंदा फिल्मों में AI से लेकर मानवीय मूल्यों की दिखी झलक,विजेता फिल्मकारों को किया गया सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 9वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर (AICFF 2026) एवं 11वें सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स (16IFF 2026) के अंतर्गत रयान इंटरनेशनल स्कूल, वीटी रोड, मानसरोवर और डॉल्फिन्स हाई स्कूल, जयपुर में 29 चयनित फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। इन फिल्मों में अलग-अलग संस्कृतियों, समाजों और मानवीय अनुभवों को दर्शाने वाली कहानियां शामिल रहीं। भारत की फिल्मों में ‘तुम और मैं’, ‘हम नई सुबह की किरणें हैं, यह नया ज़माना हमारा है – DJIME’, ‘आखिर ऐसा क्यों होता है?’, ‘वारंटी’ और ‘सुधा वाइफ’ प्रमुख रहीं। इन फिल्मों के माध्यम से भारतीय समाज, मानवीय रिश्तों, सामाजिक परिस्थितियों और समकालीन विषयों को अलग-अलग दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान फेस्टिवल डायरेक्टर हनु रोज ने ‘तुम और मैं’ फिल्म के निर्देशक प्रणकुर चतुर्वेदी और अंजन सिंह, ‘हम नई सुबह की किरणें हैं’ फिल्म की टीम, ‘फिल्म वारंटी’ के निर्देशक संदीप राज के., ‘आखिर ऐसा क्यों होता है’ के निर्देशक मोहनिंदर पाल विद्रोही तथा सिमंतिनी रमेश वेलुसकर क...

मानद डॉक्टरेट और 'अशोका अवॉर्ड' से अभिनेत्री डॉ. मृणाल देशराज सम्मानित

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  मुंबई : भारतीय टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार डॉ. मृणाल देशराज अपने शानदार अभिनय और यादगार किरदारों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्हें अभिनय कला में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'अशोका अवॉर्ड फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स' से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्हें अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) उपाधि भी प्रदान की गई है। वर्षों की मेहनत, अभिनय के प्रति समर्पण और कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का यह सम्मान उनके सफल सफर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  इसी बीच, लोकप्रिय टेलीविजन शो 'इश्कबाज़' के 10 वर्ष पूरे होने पर डॉ. मृणाल देशराज ने शो से जुड़ी यादों, अपने सह-कलाकारों के साथ बने रिश्तों और टेलीविजन इंडस्ट्री में आए बदलावों पर बात की। डॉ. मृणाल देशराज ने कहा, "स्क्रिप्ट वर्षों पहले खत्म हो गई, लेकिन हमारे रिश्तों की कहानी आज भी जारी है। हमने सिर्फ एक शो नहीं बनाया, बल्कि एक परिवार बनाया। हम एक-दूसरे की शादियों में शामिल हुए, जीवन के हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर साथ खड़े रहे और आज भी उसी आत्मीय...

ऑस्कर की दौड़ में भारतीय फिल्मों की एंट्री के लिए आवेदन शुरू,अंतिम तिथि 7 सितंबर : अभय सिन्हा

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  मुंबई : 99वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में भाग लेने के लिए भारतीय फिल्म मेकरों के प्रविष्टि के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की कार्यसमिति की बैठक में इस वर्ष भारत की ओर से ऑस्कर के लिए फिल्म के चयन को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा मुंबई के द क्लब होटल में आयोजित कार्यक्रम में एफएफआई के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने दी।  इस मौके पर एफएफआई के उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल, महासचिव धर्मेंद्र मेहरा, कोषाध्यक्ष संग्राम सिरके और प्रसिद्ध फिल्मकार अशोक पांडेय उपस्थित रहे। एफएफआई अध्यक्ष अभय सिन्हा और एफएफआई उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल दोनों बिहार से आते हैं और दोनों की जोड़ी इन दिनों भारतीय सिनेमा में अपना अहम योगदान दे रही है । एफएफआई अध्यक्ष अभय सिन्हा ने बताया कि भारत की ओर से ऑस्कर में भेजी जाने वाली फिल्म के लिए आवेदन 4 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एफएफआई की ओर से ज्यूरी के अध्यक्ष यानी चेयरमैन ऑफ द ज्यूरी का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ ...

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होगी शॉर्ट फिल्म “सच्ची आजादी”

चित्र
० आशा पटेल ०   जयपुर | संस्कार सृजन संस्था के बैनर तले निर्मित देशभक्ति से ओतप्रोत शॉर्ट फिल्म "सच्ची आजादी" स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ की जाएगी | इसकी शूटिंग जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में की गयी थी | फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल सैनी ने बताया कि आज के इस आधुनिक युग में देशभक्ति ने दिखावे का रूप ले लिया है, लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ़ दिखावे के लिए देशभक्ति से संबंधित पोस्ट करते हैं | लेकिन आज भी ऐसे लोग हैं जिनके सीने में देशभक्ति जिंदा है | इसी देशभक्ति की बदौलत हमारे देश में सच्ची आजादी का पता चलता है | तिरंगा ही हमारे देश का मान और सम्मान है | इस शॉर्ट फिल्म में राजस्थानी सिनेमा के उग्रसेन तंवर मुख्य भूमिका निभाई हैं साथ ही मोहन सैनी, पंडित रविंद्र आचार्य, राजकमल डूडी, शेर सिंह कुमावत, सोनू शर्मा, संदीप शर्मा, रजनीश सैनी, मीना, प्रिया, अक्षिता, अंतिमा, विहान, दिव्यांश, यशित आदि ने अभिनय किया हैं | फिल्म के सह-निदेशक संदीप शर्मा ने बताया कि संस्कार सृजन संस्था द्वारा निर्मित यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी | इससे पहले भी "अनमोल ज...

शिक्षा सुधार के लिए लघु फिल्म प्रतियोगिता, ₹1 लाख तक के नकद पुरस्कार

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) ने राष्ट्रीय शिक्षा पहल के अंतर्गत द्वितीय संस्करण के द्वितीय चरण "2–7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता 2026" की घोषणा की। प्रतियोगिता का विषय "भारत में शिक्षा – चुनौतियाँ एवं समाधान" रखा गया है, जिसका संदेश है "मेरी शिक्षा, मेरा भविष्य – जनता और सरकार साथ-साथ"। इसका उद्देश्य शिक्षा से जुड़े वास्तविक मुद्दों, नवाचारों, सफल प्रयोगों तथा व्यावहारिक समाधानों को सिनेमा के माध्यम से सामने लाना है। यह प्रतियोगिता स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों तथा आम नागरिकों के लिए खुली है। प्रतिभागी 2 से 7 मिनट की फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन, एक्सपेरिमेंटल या मोबाइल फिल्म बनाकर भाग ले सकते हैं। फिल्में भारत की शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों, नई शिक्षा नीति, कौशल विकास, समावेशी शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षा, समाज और सरकार की भागीदारी तथा भविष्य की शिक्षा व्यवस्था जैसे विषयों पर आधारित हो सकती हैं। प्रतियोग...

ओह माय डॉग' की हुई स्क्रीनिंग,7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

चित्र
०  संत कुमार गोस्वामी ०  पटना। निर्देशक अमित राय की फिल्म 'ओह माय डॉग' 7 अगस्त को देशभर में रिलीज होगी, उसके पहले पटना में विशेष ऑडियंस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म का पटना कनेक्शन भी खास है, क्योंकि इसकी शूटिंग का बड़ा हिस्सा राजधानी पटना में शूट किया गया है। इस वजह से यह स्क्रीनिंग फिल्म के लिए किसी "होमकमिंग" से कम नहीं रही। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक अमित राय और अभिनेता राजेश कुमार ने दर्शकों से मुलाकात कर फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म का बिहार से गहरा नाता भी है। पटना के दर्शकों ने फिल्म की भावनात्मक कहानी, पारिवारिक मनोरंजन और करुणा व संवेदनशीलता से भरे संदेश की जमकर सराहना की। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने निर्माताओं का विश्वास और मजबूत किया कि फिल्म अपनी गुणवत्ता और दर्शकों की सकारात्मक चर्चा (वर्ड ऑफ माउथ) के दम पर सफलता हासिल करेगी। पटना में यह विशेष स्क्रीनिंग देशव्यापी प्री-रिलीज अभियान का हिस्सा है। इससे पहले फिल्म की स्क्रीनिंग इंदौर, दिल्ली, पुणे, लखनऊ और कोलकात...

सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 वर्ष पूरे होने का मनाया जश्न

चित्र
०  संत कुमार गोस्वामी ०  मुंबई - भारतीय टेलीविजन का सबसे लंबे समय तक प्रसारित होने वाला सिटकॉम और देश के सबसे लोकप्रिय मनोरंजन कार्यक्रमों में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 18 साल का सफर पूरा कर लिया है। पिछले 18 वर्षों से यह शो लाखों परिवारों के जीवन में हँसी, सकारात्मकता और अपनापन लेकर आया।  इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने 18 दिनों के विशेष उत्सव की घोषणा की। इस दौरान दर्शकों के लिए कई विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रशंसकों के लिए खास अनुभव, देशव्यापी फैमिली कॉन्टेस्ट और विशेष संस्करण (स्पेशल एडिशन) मर्चेंडाइज़ शामिल हैं। नीला फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले असित कुमार मोदी द्वारा निर्मित और सोनी सब पर प्रसारित यह प्रतिष्ठित शो आज केवल एक टीवी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। अपनी साफ-सुथरी कॉमेडी, यादगार किरदारों और सामाजिक संदेशों से भरपूर कहानियों के माध्यम से इसने कई पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।  पिछले 18 वर्षों में मनोरंजन की दुनिया लगातार बदलती रही, लेकिन '...

रहूं मैं तेरे रूबरू' का ट्रेलर रिलीज ! प्यार, मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सिनेमाई सफर

चित्र
० संत कुमार  गोस्वामी ०  मुंबई : फर्स्ट लुक पोस्टर और रोमांचक टीज़र से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के बाद, अब फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' फ़िल्म रिलीज़ कर दिया गया है। एस. एस. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रस्तुत इस फिल्म में आर्या कुमार, नीथा शेट्टी और पीहू बिस्वास मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह एक मर्डर मिस्ट्री है, जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई । फ़िल्म की शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है, जो शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। इसके बाद कहानी में प्यार, रोमांस, शानदार संगीत, सस्पेंस और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। फिल्म की कहानी एक दिलचस्प लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रिश्तों और रहस्य को और भी गहरा बना देती है। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, छिपे हुए राज़, बदलती पहचान, भावनात्मक संघर्ष और खतरनाक सच्चाइयों की झलक सामने आती है। शानदार सिनेमैटोग्राफी, दमदार बैकग्राउंड म्यूज़िक और रोमांच से भरपूर कहानी ट्रेलर को और भी खास बनाते हैं।  'रहूं मैं तेरे रूबरू' एक ऐसी कमर्शियल मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें रोमांस, सस्पेंस, संगीत और भावनाओं क...

अन्नू कपूर की फिल्म "उत्तर दा पुत्तर’ एक गहरे संदेश के साथ 24 जुलाई को रिलीज हो रही है

चित्र
0  विवेक शुक्ला 0 भारतीय सिनेमा में कॉमेडी फिल्में अक्सर सिर्फ हंसाने का काम करती हैं, लेकिन कभी-कभी वे जीवन के गहरे सवालों को भी छू लेती हैं। उदाहरण के तौर पर, ‘खोसला का घोसला’ संपत्ति और मेहनत की कहानी है, ‘दो दूनी चार’ ईमानदारी के छोटे-छोटे कर्मों की बड़ी जीत दिखाता है। ऐसी ही एक आने वाली फिल्म है ‘उत्तर दा पुत्तर’। इस फिल्म में अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म कॉमेडी है, लेकिन इसमें एक गहरा संदेश है कि वास्तु शास्त्र की दिशाओं पर भरोसा करने वाले लोग कर्म पर भी यकीन करें। इस फिल्म की कहानी और संदेश पर अनू कपूर के साथ लंबी बातचीत की। प्रख्यात अभिनेता अन्नू कपूर अपने पुराने शहर दिल्ली में वापस आ गए हैं। अपनी नई कॉमेडी फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' की शूटिंग के लिए वो दिल्ली की उन्हीं गलियों में घूम रहे हैं, जहां उन्होंने जवानी गुजारी थी। बंगाली मार्केट, मंडी हाउस, हैली रोड जैसी जगहें उनके दिल के बहुत करीब हैं। 1970 के दशक में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में पढ़ते समय वो इन इलाकों में बहुत घूमा करते थे। अब इस फिल्म की टीम के साथ फिर से दिल्ली पहुंच गए हैं।  फिलहाल शूटिंग सा...

निलायश्री क्रिएशन्स ने 'होप्स मिस्टर,मिस एंड मिसेज महाराष्ट्र 2026' और 'द ग्रैंड महाराष्ट्र अवार्ड 2026' का आयोजन किया

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  मुंबई - निलायश्री क्रिएशन्स ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित एलीट बैंक्वेट में 'होप्स मिस्टर, मिस एंड मिसेज महाराष्ट्र 2026' और 'द ग्रैंड महाराष्ट्र अवार्ड 2026' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उभरते हुए मॉडल, कामयाब लोग, सेलिब्रिटी और खास मेहमान शामिल हुए, ताकि टैलेंट, आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाया जा सके। इस प्रतियोगिता का मकसद उन लोगों को एक मंच देना था जो ग्लैमर और मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं।  इस मौके पर शो डायरेक्टर रवि सिंह ने कहा, "हमारा विज़न उन टैलेंटेड लोगों को प्रमोट करना है जो फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का सपना देखते हैं। यह मंच जुनून, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत को पहचान दिलाने के लिए समर्पित है। यह प्रतियोगिता तीन कैटेगरी मिस्टर महाराष्ट्र, मिस महाराष्ट्र और मिसेज महाराष्ट्र में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने जजों के सामने अपनी पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास और टैलेंट का प्रदर्शन किया।  विजेता मिस महाराष्ट्र 2026 विजेता : ऋषिका वाल्के 1st रनर-अप: अश्मी वाल्के 2nd रनर-अप:...

जियोसावन ने लॉन्च किया 'म्यूजिक प्रोफाइल', यूजर्स दे सकेंगे अपनी 'म्यूजिक पर्सोना' को नई पहचान

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : ऑडियो स्ट्रीमिंग सेवा जियोसावन ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर 'म्यूजिक प्रोफाइल' लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी संगीत पसंद को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और उसे दूसरों के साथ साझा भी कर सकेंगे। यह फीचर यूजर्स की सुनने की आदतों के आधार पर उनकी अलग 'म्यूजिक पर्सोना' (Music Persona) तैयार करेगा। इसके अनुसार उन्हें पंजाबी मुरीद (Punjabi Murid), बॉलीवुड भक्त (Bollywood Bhakt), हिप हॉप हसलर (Hip Hop Hustler) और तेलुगु अभिमानी (Telugu Abhimani) जैसे विशेष बैज दिए जाएंगे। फीचर के तहत यूजर्स को सुने गए गानों की संख्या, नए कलाकारों की खोज और बनाई गई प्लेलिस्ट के आधार पर अलग-अलग प्रमुख माइलस्टोन हासिल होंगे। साथ ही उन्हें अपनी पसंदीदा संगीत शैली, मूड, सबसे अधिक सुने गए गानों और पसंदीदा कलाकारों की जानकारी भी मिलेगी। जियोसावन हर सप्ताह और हर महीने उनकी संगीत पसंद की झलक भी उपलब्ध कराएगा। इससे यूजर्स समय के साथ अपनी बदलती संगीत पसंद को आसानी से समझ सकेंगे। यूजर्स अपने म्यूजिक प्रोफाइल पर अपना स्टेटस अपडेट कर सकेंगे और अपने पसंदीदा कलाकारों...

मोहित राही ने संगीत को बनाया संस्कृति संरक्षण का माध्यम

चित्र
० आशा पटेल ०  रामगंजमंडी. संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि संस्कृति, परंपरा और समाज को जोड़ने वाली एक सशक्त कड़ी है। युवा लोक एवं शास्त्रीय संगीत साधक मोहित राही ऐसे ही कलाकारों में शामिल है जो राजस्थान की लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। विद्यालय अध्ययन के दौरान विकसित हुई संगीत के प्रति उनकी रुचि को उनके प्रारंभिक गुरु लक्ष्मण सिंह भानावत ने संगीत की बुनियादी शिक्षा के साथ अनुशासन और साधना के जरिए आकार दिया। राजस्थान विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातक मोहित ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हैदराबाद से संगीत विषय में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की। उन्हें विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित भी किया गया । वर्ष 2023 में नव्य नाटक समिति द्वारा आयोजित 48वीं राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मोहित ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे उस्ताद मीर रज़ाक अली की गायकी और संगीत साधना से प्रेरणा लेते हुए निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। उन्ह...

WOW TV OTT पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ "घणा नंबरदार"

चित्र
0  संत कुमार गोस्वामी 0 Munbai : धैवत रिकॉर्ड्स एंड प्रोडक्शन्स के निर्माता एवं सीईओ अंशुमान प्रताप सिंह तथा संस्थान के महाप्रबंधक नीरज सिंह राघव के मार्गदर्शन में निर्मित वेब सीरीज़ "घणा नंबरदार" का WOW TV OTT पर शुभारंभ हो चुका है। श्रृंखला का निर्देशन मनीष श्रीवास्तव ने किया है। मुख्य भूमिकाओं में लवलेश खनेजा, चार्वी भारद्वाज एवं आकृति पांडेय नज़र आएंगे। मनोरंजन से भरपूर यह सीरीज़ अब WOW TV OTT पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है।  अंशुमान प्रताप सिंह एवं नीरज सिंह राघव के नेतृत्व में धैवत रिकॉर्ड्स एंड प्रोडक्शन्स पूर्व में भी टेलीविजन, फिल्म एवं विज्ञापन जगत के लिए अनेक सफल परियोजनाओं का निर्माण कर चुका है तथा मनोरंजन उद्योग में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।

नफरत के दौर में उम्मीद की आवाज बना 'बंटवारा 1947' का टीजर आया

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  मुंबई: बंटवारा 1947' (BATWARA 1947) बेसब्री से इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। अपने शानदार मोशन पोस्टर और किरदारों के पोस्टर्स के रिलीज होने के बाद से ही, इस फिल्म ने हर तरफ लोगों का ध्यान खींचा है। यह एक ऐसी कहानी के लिए उत्सुकता बढ़ा रही है जो हिम्मत, बलिदान और कभी न टूटने वाले इंसानी जज्बे से जुड़ी है। इसके दमदार टीज़र के रिलीज होने के साथ ही, फिल्म को लेकर बना हुआ एक्साइटमेंट एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। ​'बंटवारा 1947' का यह दिलचस्प और इंटेंस टीज़र दर्शकों को इतिहास के सबसे बड़े मोमेंट्स में से एक में ले जाता है, भारत की आजादी और वो दर्दनाक बंटवारा जिसने एक देश को बांट दिया और हमेशा के लिए करोड़ों जिंदगियों को बदल कर रख दिया। दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले इमोशनल बैकग्राउंड स्कोर से भरा यह टीज़र इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे चैप्टर के दौरान उम्मीद और लचीलेपन के जज्बे को दिखाता है।  इस कहानी के केंद्र में एक ऐसा हीरो है जो डर और नफरत से ऊपर उठकर असाधारण बहादुरी की मिसाल बनता है।​'बंटवारा 1947' में शबाना आजमी, सनी देओल, प्र...

दिल्ली में गढ़वाली फिल्म ‘सुपन्यू’ का फर्स्ट लुक और पोस्टर लॉन्च

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। ट्विंकल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म ‘सुपन्यू’ का फर्स्ट लुक और पोस्टर दक्षिणी दिल्ली स्थित वसंत कुंज के सिल्वन शेफ फार्महाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान लॉन्च किया गया। उत्तराखंड की संस्कृति, समाज और संवेदनाओं को दर्शाती इस फिल्म के पोस्टर और फर्स्ट लुक को उपस्थित दर्शकों एवं फिल्म प्रेमियों ने खूब सराहा। फिल्म के मुख्य निर्माता कौशल मणि ढोंढियाल हैं, जबकि सह-निर्मात्री पुष्पा ढोंढियाल हैं। उत्तराखंड फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार अजय सिंह बिष्ट, जो अब तक लगभग 19 फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं, इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता होने के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका में भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुप्रसिद्ध निर्देशक देवू रावत ने किया है, जबकि राजेंद्र नेगी सहायक निर्देशक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। फिल्म का शानदार छायांकन मनोज सती ने किया है, जिन्होंने उत्तराखंड की खूबसूरती और कहानी की भावनाओं को कैमरे में प्रभावशाली ढंग से कैद किया है। निर्माता कौशल मणि ढोंढियाल ने बताया कि फिल्म को उत्कृष्ट बनाने के लिए पूरी टीम ने कड़ी...

भारत के आर्थिक इतिहास को दमदार सिनेमा में बदलती फिल्म 'गवर्नर’

० आशा पटेल ०  जयपुर। देशभर में रिलीज फिल्म 'गवर्नर' की स्पेशल स्क्रीनिंग जयपुर में मीडिया प्रतिनिधियों, सिनेमा प्रेमियों और विशेष अतिथियों के लिए आयोजित की गई। फिल्म की विषयवस्तु, अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। भारत के 1990 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी गवर्नर एक दमदार पॉलिटिकल-इकोनॉमिक ड्रामा है, जो इतिहास, भावनाओं और यथार्थ को बेहद प्रभावी ढंग से बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है।  फिल्म की कहानी ऐसे दौर में ले जाती है जब भारत आर्थिक रूप से टूटने की कगार पर खड़ा था। बढ़ती महंगाई, ईंधन की कमी, राजनीतिक दबाव और जनता में फैलती घबराहट के बीच एक अनिच्छुक नौकरशाही को RBI गवर्नर की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसके बाद देश को आर्थिक तबाही से बचाने की उसकी जद्दोजहद कहानी को बेहद रोचक और भावनात्मक बना देती है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे मनोज बाजपेयी एक बार फिर साबित करते हैं कि वे भारतीय सिनेमा के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। उनका अभिनय शांत, संयमित और प्रभावशाली है। बिना अधिक संवादों के भी वे अपने चेहरे के भाव और स्क्रीन प्रेजेंस से किरदार की गंभीरता और दब...

कंगना रनौत ने राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा और DY.CM दिया कुमारी का ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग में शिरकत करने पर जताया आभार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता रिलीज़ हो गई है। कंगना अपनी पूरी टीम के साथ देशभर का दौरा कर रही हैं, उन असली हीरोज़ को सम्मान देने के लिए जो मुश्किल वक्त में चुपचाप भारत को संभालकर रखते हैं।भुवनेश्वर, रायपुर, दिल्ली और जोधपुर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद, कंगना और निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा जयपुर पहुँचे,  जहाँ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर कंगना, डॉ. गड़ा और मुख्यमंत्री ने राज्य के कुछ असली हीरोज़ को उनके देश और समाज के प्रति समर्पण के लिए ‘बैज ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया। इस खास शाम में लोकसभा सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रहीं। कंगना ने कहा,“भारत भाग्य विधाता की पूरी टीम की तरफ से मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत करती हूँ। आज का दिन हमारे लिए बहुत खास है और अब मेरी फिल्म ही अपनी कहानी खुद कहेगी। इस देश में ऐसे कई अनसुने और अनदेखे हीरोज़ हैं, जो चुपचाप देश को चलाने में अपना योगदान देते हैं। आज हम जयपुर के ऐसे ही हीरोज़ को सम्मानित करेंगे। इस मौक...

पटना में हुई मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा स्टारर फिल्म “गवर्नर” की स्क्रीनिंग

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  पटना। पटना में अभिनेता मनोज बाजपेयी और केरला स्टोरी फेम अदा शर्मा अभिनीत फिल्म “गवर्नर” की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन सीने पॉलिस में किया गया। स्क्रीनिंग में फिल्म से जुड़े कलाकारों, सिनेमा प्रेमियों और लोगों ने हिस्सा लिया। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसकी कहानी, निर्देशन और कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की। भारत के 1990 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म उस दौर की कहानी को सामने लाती है, जब देश आर्थिक चुनौतियों, महंगाई, ईंधन संकट और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा था। फिल्म में एक ऐसे ईमानदार और जिम्मेदार अधिकारी रमन की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें अचानक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की जिम्मेदारी मिलती है और उन्हें देश को बड़े आर्थिक संकट से बाहर निकालने की चुनौती का सामना करना पड़ता है।  दर्शकों ने कहा कि “गवर्नर” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि देश के इतिहास के उस महत्वपूर्ण दौर की झलक है, जिसे नई पीढ़ी को जानना चाहिए। फिल्म के विजुअल्स, 90 के दशक का माहौल और घटनाओं का प्रस्तुतीकरण प्रभावशाली है। फिल्म के निर्देशन की भी प्रशंसा की गई। दर्शकों का ...

क्राइम थ्रिलर ‘प्रतिशोध’ ने बढ़ाया अपना दायरा,अब टाटा प्ले बिंज पर भी उपलब्ध

चित्र
० योगेश भट्ट ०   मुंबई : साक्षर मीडिया की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘प्रतिशोध’ ने वेव्स ओटीटी पर दर्शकों की सराहना प्राप्त करने के बाद अब अपनी डिजिटल पहुंच को और विस्तारित कर लिया है। एक सफल वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में यह बहुचर्चित वेब सीरीज़ अब टाटा प्ले बिंज पर भी उपलब्ध हो गई है, जिससे देशभर के दर्शक इसे आसानी से देख सकेंगे। अदिति सनवाल, सुधा चंद्रन, सत्यकाम आनंद, रोहित हांडा, वरुण जोशी और आशुतोष कौशिक जैसे कलाकारों से सजी प्रतिशोध एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर है, जो बदले, न्याय, रिश्तों में विश्वासघात और मानवीय भावनाओं की जटिलताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। वेव्स ओटीटी पर अपनी रिलीज़ के बाद से इस सीरीज़ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। इसके सशक्त कथानक, दमदार अभिनय और सस्पेंस से भरपूर प्रस्तुति ने इसे दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाई। अब टाटा प्ले बिंज पर उपलब्ध होने के साथ ही प्रतिशोध के और अधिक दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद है। साक्षर मीडिया के बैनर तले निर्मित इस वेब सीरीज़ के निर्माता एवं क्रिएटिव डायरेक्टर पुनीत कुमार कनौजिया ने कहा, "पिछले एक वर्ष में प्र...