संदेश

Compatition लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुकिंग मुकाबले में ‘रांधुनी ना कांडुनी’ में सौरव दास और प्रेरणा दास ने जीती ट्रॉफी

चित्र
By Qutub Mail Correspondent #Kolkata #Cooking #Sony8 #Compatition  कोलकाता : कोलकाता अपने खान-पान, लज़ीज़ स्वाद और समृद्ध पाक परंपराओं के लिए जाना जाता है। सोनी आठ के शो ‘रांधुनी ना कांडुनी’ ने ग्रैंड फिनाले में चार जोड़ियों – सायन और श्यामोप्ती, सौरव और प्रेरणा, इमन और रूपांजना तथा कंचन और श्रीमोयी के बीच ज़बरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस  रोमांचक मुकाबले में प्रेरणा दास और सौरव दास ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। जबरदस्त कुकिंग मुकाबलों से भरपूर ग्रैंड फिनाले में दोनों ने प्रतिष्ठित विजेता ट्रॉफी हासिल की। ग्रैंड फिनाले में इन प्रतियोगियों को एक के बाद एक अनोखी कुकिंग चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद बेहद करीबी मुकाबले में अंतिम कुकिंग प्रतियोगिता हुई। कंचन मल्लिक और श्रीमोयी ने विजेता जोड़ी को कड़ी टक्कर दी और महज़ आधे अंक के अंतर से खिताब जीतने से चूक गए। प्रतियोगियों ने शो में अपने सफर को याद किया और होस्ट अंकुश हाजरा, मेंटर्स और साथी प्रतियोगियों के साथ यादगार पलों को साझा किया। सबसे पहले प्रतियोगियों को आंखों पर पट्टी बांधकर पापड़ी चाट बनाने की चुनौती ...