दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में राजस्थान के उदयपुर और जयपुर को मिली पहचान
० आशा पटेल ० जयपुर, राजस्थान पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। दुनिया की प्रतिष्ठित पर्यटन पत्रिका 'ट्रैवल प्लस लीजर' की ओर से जारी वर्ष 2026 के 'विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार' में राजस्थान के दो प्रमुख पर्यटन शहर उदयपुर और जयपुर ने एक साथ वैश्विक पहचान हासिल की है। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों शहरों ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की दोनों प्रतिष्ठित सूचियों में स्थान बनाया है। पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में उदयपुर 12वें और जयपुर 16वें स्थान पर रहा, जबकि एशिया के 15 सर्वश्रेष्ठ शहरों में उदयपुर को आठवां और जयपुर को दसवां स्थान मिला। यह उपलब्धि राजस्थान के पर्यटन की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और राज्य की मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण मानी जा रही है। इस अवसर पर पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने कहा कि दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में उदयपुर और जयपुर का शामिल होना पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान प्रदेश की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति, उत्कृष्ट आतिथ्य और पर्यटन क्...