छठ महापर्व,कांग्रेस ने आयोजित किया मिलन समारोह
० योगेश भट्ट ० #Uttrakhand #Chatth #CongressUttrakhand #ChatthFestival देहरादून : कैंट विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर, कांवली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर द्वारा छठ महापर्व मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर छठ महापर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सैकड़ों मातृशक्ति को सम्मानित करने के साथ महिलाओं को छठ पूजा की सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, सामाजिक एकता एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, सद्भाव और मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। उत्तराखंड की धरती पर विभिन्न प्रदेशों एवं संस्कृतियों के लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हैं और ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करते हैं। अभिनव थापर ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां से मां गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों का उद्गम होता है। छठ महापर्व में मां गंगा के पवित...