संदेश

सिंधी नाटक उत्सव 2026 : नाटक "एक्सीडेंटल हसबैंड" का मंचन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : सिंधी नाटक उत्सव 2026 के तहत दिल्ली के श्रीराम सेंटर मंडी हाउस में हास्य नाटक एक्सीडेंटल हसबैंड का मंचन हुआ। नाटक मे मनोरंजन की सभी विधाएँ मौजूद थी पति पत्नी की नोक झोक, जीजा साले की मस्ती, गीत संगीत नृत्य इन सब ने दर्शकों को आकर्षित किया। नाटक मे मुख्य पात्र कमलेश कपूर अपनी पत्नी और साले के अलावा उसके घर उपरी तल पर रहने वाली एक अधेड़ महिला कमलेश कपूर से भी परेशान था।  ऊपर रहने वाली कमलेश के घर आने वाली हर चीज और लोग पहले नीचे वाले कमलेश कपूर के घर आ जाते थे जिससे उत्पन्न परिस्थितियां दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती थी। नाटक के सभी पात्रों राजन झांगियानी, शीतल मारवाह, ज्योति मंगलानी, योगिता वासवानी, मनीष गुनवानी, हर्षा वासू, संजय मंघनानी, रूपाली चावला, भावना राज, रश्मी लालवानी, दलीप गुलाबानी एवं बाबू बाई ने अपने अभिनय से नाटक को और मनमोहक बना दिया। नाटक के लेखक व निर्देशक डा. दीपक गुरनानी ने सभी दर्शकों तथा सिंधी अकादमी सचिव डा. रमेश लाल का आभार व्यक्त किया।

अमेरिका-जर्मनी तक जियो की नजर,150 करोड़ यूजर्स तक पहुंचने का लक्ष्य

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : जियो के आईपीओ से पहले देशभर से मुंबई में जुटे ब्रोकर्स से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कंपनी के ग्लोबल प्लान का अब तक का सबसे ठोस संकेत दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में करीब 12 रणनीतिक साझेदारियों के जरिए जियो की टेक्नोलॉजी 150 करोड़ अतिरिक्त यूजर्स तक पहुंच सकती है। अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित देशों से लेकर पूर्वी एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका तक जियो संभावनाएं देख रहा है। जियो पहले भी अपने इंटरनेशनल बिजनेस और इन-हाउस विकसित टेक्नोलॉजी स्टैक को विदेशी बाजारों में ले जाने की बात करता रहा है। लेकिन अब पहली बार इस योजना का संभावित पैमाना सामने आया है। यानी ग्लोबल विस्तार की कहानी सिर्फ इरादे तक सीमित नहीं है। कंपनी अब संभावित साझेदारियों और उनसे जुड़ सकने वाले यूजर बेस को संख्या में देख रही है। आकाश अंबानी के मुताबिक जियो का अवसर केवल उन देशों में नहीं है जहां डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर है। अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित बाजारों में भी फाइबर रोलआउट की मौजूदा स्थिति कंपनी के लिए अवस...

कांग्रेस ने राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक मंच से पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होने जैसे निन्दनीय बयान देने के विरोध मे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों, अग्रिम संगठनों तथा कांग्रेस के विभागों/प्रकोष्ठों द्वारा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा हमारे देश में लगातार आतंकवाद और अलगाववादी शक्तियों को दहशत फैलाने में सहायता दी जा रही है, जिसमें देश के असंख्य निर्दोष नागरिक अपनी जान गवा चुके हैं। पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर आत्मघाती हमला हुआ और 40 भारतीय सैनिकों की जान चली गई। पिछले वर्ष ही पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों को आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया था। लम्बे समय से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमारे देश में अशांति फैला रहे हैं, ऐसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होन...

पटना में 26 अक्टूबर को होगा IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  पटना। भोजपुरी संगीत और सिनेमा जगत के लिए IVY एंटरटेनमेंट की ओर से IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन 26 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में किया जाएगा। याशी फिल्म्स द्वारा आयोजित इस समारोह में भोजपुरी मनोरंजन जगत के चर्चित सितारे एक मंच पर जुटेंगे और भोजपुरी संगीत की लोकप्रियता, प्रतिभा तथा सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाएंगे। इस समारोह में मनोज तिवारी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडेय, राकेश मिश्रा, प्रमोद प्रेमी, गुंजन सिंह, रौशन रोही, मोनालिसा, आस्था सिंह, नीलम गिरी, सपना चौहान, मेघा श्री, डिम्पल सिंह और शिल्पी राज सहित भोजपुरी फिल्म एवं संगीत जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की घोषणा की गई है। समारोह में भोजपुरी संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले कलाकारों की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 में 20 पुरस्कारों के माध्यम से भोजपुरी फिल्मों और स्वतंत्र संगीत जगत में योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। भक्ति गीतों, लोक संगीत, लोकप्रिय डांस नंबरों और सोशल मीडिया पर चर्चित गानों ...

IIHMR विश्वविद्यालय,जयपुर में ‘पुलिसिंग में सकारात्मक व्यवहार’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उदय पारीक एचआरडी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘पुलिसिंग में सकारात्मक व्यवहार’ (Positive Behaviour in Policing) विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय, जयपुर में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों में सकारात्मक व्यवहार, आत्म-जागरूकता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सहानुभूति एवं प्रभावी संवाद कौशल को विकसित करना तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना था। मुख्य अतिथि के रूप में लता मनोज कुमार, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सामुदायिक पुलिसिंग एवं जन शिकायत, राजस्थान उपस्थित रहीं। उन्हें पुलिस सेवा में 25 वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने राजस्थान पुलिस एवं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनकी उपलब्धियों में वर्ष 2008 में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस द्वारा प्रदान किया गया प्रतिष्ठित वेबर सीवे पुरस्कार तथा वर्ष 2016 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्राप्त भारतीय पुलिस पदक शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल...

अंशु हर्ष की काव्य प्रस्तुति ‘प्लेटोनिक लव 2.0’

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। कवयित्री एवं लेखिका अंशु हर्ष की काव्य प्रस्तुति ‘प्लेटोनिक लव 2.0’ का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में राकेश राठी प्रोडक्शंस की प्रस्तुति के रूप में किया गया। इस कार्यक्रम में अंशु हर्ष ने अपनी काव्य यात्रा ‘प्लेटोनिक लव’ को कविताओं और गीतों के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए प्रेम के उस शुद्ध, निःस्वार्थ, आध्यात्मिक और रूहानी स्वरूप को अभिव्यक्त किया, जो किसी रिश्ते की परिभाषा या सामाजिक बंधनों से परे आत्मा के स्तर पर अनुभव किया जाता है। इस काव्य यात्रा में पियानों और वोकल पर अमित गंधर्व रहे और बांसुरी पर संदीप सोनी। ‘प्लेटोनिक लव’ की संकल्पना के पीछे भक्त शिरोमणि मीराबाई का कृष्ण के प्रति अलौकिक प्रेम अंशु हर्ष के लिए प्रमुख प्रेरणास्रोत रहा है। मीरा का प्रेम देह की सीमाओं से परे समर्पण, प्रतीक्षा, विश्वास और भक्ति का ऐसा भाव है, जिसे केवल शब्दों में नहीं बाँधा जा सकता, बल्कि आत्मा की गहराइयों में महसूस किया जा सकता है। अंशु के लिए जिस मेड़ता की धरती ने मीराबाई जैसी भक्त कवयित्री को जन्म दिया, उसी शहर की बेटी होने का गौरव उन्हें भी प्राप्त है। मीरा की इ...

बिन तेरे मेरे प्रभु, नहीं मेरी पहचान

चित्र
०  सुषमा भंडारी ०   मातृभूमि , मातृभाषा मेरा है अधिकार मैं इनसे और ये मुझसे करते देखो प्यार___ मातृभूमि की सेवा करके पाऊं मैं सम्मान जब - जब मैं धरती को पूजूं आ जाए मुस्कान संकट के बादल जब छाएं हो जाऊं तैयार मातृभूमि की खातिर जन - जन मेरा है परिवार___ सच्ची सेवा मातृ भूमि की सह न सकूं अपमान दुश्मन की खातिर तो मैं भी कर दूं बस ऐलान मर जाऊं या मार गिराऊं मानूं कभी न हार शांति और सत्य के पथ पर चलने को तैयार___ मातृभूमि की आन बान का रखूं हरदम ध्यान तीन रंग का मेरा झंडा मातृभूमि की शान मातृभूमि की रक्षा को समझूं कभी न भार दुश्मन की खातिर बन जाऊं दोधारी तलवार__ आस-पास देखूं मैं जब भी फैला भ्रष्टाचार फूलों की मैं रक्षा कर लूं फ़ेकूँ सारे खार लालच को मैं कभी न सींचू ,झूठा जाए हार__ मातृभूमि, मातृभाषा मेरा है अधिकार मैं इनसे और ये मुझसे करते देखो प्यार____ ============================  बालगीत -- नानी मेरी नानी मेरी आँख का तारा कहती मुझको राजदुलारा मुझे नाचती मुझे हँसाती झूम- झूम कर गीत सुनाती रूठ कभी मैं जाता हूँ तो प्यार से मुझको गले लगाती कहती मुझको चाँद - सितारा नानी मेरी आ...