संदेश

Ratnav लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक शाम किन्नरों के नाम’ किन्नर समुदाय के जीवन,संघर्ष और संवेदनाओं का चित्रण

चित्र
By YOGESH BHATT  #Delhi #Theater #Kinner #Drama #RamaPandya #Ratnav  नई दिल्ली: दिल्ली के मंडी हाउस स्थित श्री राम सेंटर सभागार में ‘एक शाम किन्नरों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साहित्य, कला और रंगमंच के माध्यम से किन्नर समुदाय की पहचान, जीवन-अनुभवों, संघर्षों और संवेदनाओं को अभिव्यक्ति देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्यिक चर्चा, कला प्रदर्शनी और नाटक का मंचन किया गया। यह कार्यक्रम रमा थिएटर नाट्य विद्या संस्था (रतनाव) द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के अंतर्गत ‘साहित्य की नज़र में किन्नर’ विषय पर एक साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में डॉ.लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, श्री कांता राय, डॉ.ओम निश्चल, सविता नागर, दीपिका एवं डॉ. ममता किरण ने सहभागिता की। वक्ताओं ने साहित्य में किन्नर समुदाय के चित्रण, उनकी सामाजिक पहचान, संघर्षों, चुनौतियों और संवेदनाओं पर विस्तार से अपने विचार रखे। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि साहित्य में किन्नर विमर्श को और अधिक प्रमुखता मिलनी चाहिए, ताकि इस समुदाय के जीवन, अनुभवों और संघर्षों को व्यापक सामाजिक स्वीक...