संदेश

Hindi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जब सचाई बोलने हम लग गए शर्म से गड़ने लगीं कुछ हस्तियाँ

चित्र
०  सुषमा भंडारी ०  गर्म हैं अख़बार की सब सुर्खियाँ घूमने लायक कहाँ हैं वादियाँ दीप के मानिंद ना बुझ पाएंगे आएं बेशक रोज़ ही ये आँधियाँ आज इंटरनेट हैं और सेल हैं कौन लिखता है यहां अब चिट्ठियाँ जब सचाई बोलने हम लग गए शर्म से गड़ने लगीं कुछ हस्तियाँ जो भँवर से लड़ सकें हर दौर में ढूंढ ' सुषमा ' आज ऐसी कश्तियाँ ======================= मुस्काई , शरमाई सी याद तेरी अमराई सी हाथ में हाथ नहीं उनका मन में इक तन्हाई सी वो पल कैसे भूलूं मैं प्रेम में थी बौराई सी दीवानों की होती है जग में रोज़ हँसाई सी सोच के पानी में ' सुषमा ' छाई कैसी काई सी ================ वास्ता पड़ता ख़िज़ाँ से कोई गुज़रे इम्तिहाँ से चल पड़े तब ही अकेले जब भी बिछड़े कारवाँ से वक्त की गर्दिश में घिर - घिर हो गए हम खुद धुँआ से फूल ज़ख़्मी क्यों हुए हैं पूछ लो अब बाग़बाँ से देखिए होता है क्या अब तीर निकला है कमाँ से क्या सितम झेले हैं दिल ने क्या कहे ' सुषमा ' ज़ुबाँ से ================== भीतर द्वेष है बाहर प्यार कैसा है रब ये संसार कैसे हम पहचान करें परछाई सा है आकार दिल को ज़ख़्मी करता है भाला है वो या तलवार ...