डेनमार्क से आए छात्रों ने नागेपुर में आदर्श गांव का देखा विकास

० आशा पटेल ० 
मिर्जामुराद (वाराणसी) : डेनमार्क से आये 55 विदेशी छात्रों का दल प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। आशा सामाजिक विद्यालय में आयोजित समारोह में लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने मेहमानों को माला पहनाकर,अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मेहमानों ने लोक समिति के ज़रिए नागेपुर के लोक समिति आश्रम,आशा सामाजिक विद्यालय, नन्दघर, कृषक प्रशिक्षण केंद्र, यात्री प्रतीक्षालय, अम्बेडकर पार्क और गांव मे बने शौचालय को देखा। 
इस दौरान विदेशी सैलानियों ने गांव की लड़कियों, महिलाओं और नवयुवकों के साथ मिलकर दिवाली मनाई और आशा सामाजिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने प्रेम की बोली बोल नाटक दिखाकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने आशा ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक और शैक्षणिक कार्य को भी समझा। गांव की लड़कियों और महिलाओं के साथ यूरोप व भारत में उनके शिक्षा और सामाजिक स्थिति पर अनुभव बांटे।
जब गांव की कई लड़कियों ने कहा कि वे कम उम्र में शादी नहीं करना चाहती और अपनी पढ़ाई करके अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है, उनका यह जबाब सुनकर वे बहुत उत्साहित हुए। मेहमानों में डेनमार्क के हसेरिस जिमनैजियम कॉलेज से आये से आये प्रोफेसर अन्ने मेजिन, क्रिस्फर ने अपने विचार रखे।
इस दौरान छात्रों संग बेहतर शिक्षा व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया जल संकट और ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है ऐसे में हम सभी को आधुनिक विकास के साथ अपनी संस्कृति और पर्यावरण को बचाना जरूरी है. मेहमानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी विदेशी छात्रों ने आपस में जन सहयोग एकत्रित करके आशा सामाजिक स्कूल के सभी 280 छात्रों को स्वेटर उपहार में दिया.
कार्यक्रम में रंजू सिंह,तानिया, अमन सोनी,अनीता,आशा, मनीषा,रामबचन,अजीत,रंजीत, प्रमोद अजय,पारस,श्यामसुंदर मास्टर,सुनील, आशीष, विद्या, शमा बानो, मंजीता,ज्योति,सीमा,मनीष आदि लोग मौजूद रहे. स्वागत लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

शेपिंग फ्यूचर : विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की एक पहल

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में उभरते कलाकारों की पेंटिंग्स प्रदर्शनी

बूंदी में 43वाँ इज्तेमाई शादी सम्मेलन आयोजित,सादगी और सामाजिक एकता पर जोर

कल्याण मोटर्स ने जयपुर में अपने तीसरे महिंद्रा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया

IIHMR विश्वविद्यालय,जयपुर में ‘पुलिसिंग में सकारात्मक व्यवहार’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

ज्वेलर कृष्ण बी.गोयल बने पीएचडी चैम्बर राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष