कल्याण मोटर्स ने जयपुर में अपने तीसरे महिंद्रा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया
जयपुर | जयपुर में सिरसी रोड, बिंदायका में अत्याधुनिक महिंद्रा वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ | महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकृत डीलर कल्याण मोटर्स ने अपने सेवा नेटवर्क का विस्तार करते हुए जयपुर में अपने तीसरे महिंद्रा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया। भांकरोटा और पुरानी चुंगी, अजमेर रोड के बाद यह जयपुर में कल्याण मोटर्स का तीसरा महिंद्रा अधिकृत वर्कशॉप है। इस वर्कशॉप का उद्घाटन महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड कस्टमर केयर सचिन गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कल्याण मोटर्स प्रबंधन के अनुसार, सिरसी रोड, बिंदायका में नए सर्विस सेंटर की शुरुआत का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते महिंद्रा वाहन ग्राहकों को उनके नजदीक ही बेहतर एवं सुविधाजनक सर्विस उपलब्ध कराना है।
नए सर्विस सेंटर के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों के महिंद्रा वाहन मालिकों को सर्विसिंग एवं रिपेयरिंग की सुविधाएं नजदीक उपलब्ध होंगी।
कल्याण मोटर्स के डीलर प्रिंसिपल्स चंद्र देव पारीक ने बताया की नए वर्कशॉप में आधुनिक कंप्यूटर डायग्नोस्टिक टूल्स, ऑटोमेटेड लिफ्ट्स एवं हाई-टेक वर्कशॉप उपकरण लगाए गए हैं। यहां महिंद्रा द्वारा प्रशिक्षित तकनीशियन एवं सर्विस एडवाइजर्स ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करेंगे। वर्कशॉप में नियमित वाहन सर्विस, एक्सीडेंटल रिपेयर, बॉडी शॉप एवं पेंटिंग सहित विभिन्न सर्विस सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा महिंद्रा के जेनुइन स्पेयर पार्ट्स एवं एक्सेसरीज की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
उद्घाटन समारोह में महिंद्रा रीजनल ऑफिस से ज़ोनल हेड कस्टमर केयर वी. एस. विनय कुमार एवं आरसीसीएम अजय कुमार राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कल्याण मोटर्स के डीलर प्रिंसिपल्स चंद्र देव पारीक एवं सूर्य देव पारीक तथा सीईओ दिनेश पारीक ने अतिथियों एवं महिंद्रा अधिकारियों का स्वागत किया।

टिप्पणियाँ