बूंदी में 43वाँ इज्तेमाई शादी सम्मेलन आयोजित,सादगी और सामाजिक एकता पर जोर

० इरफ़ान राही ० 
बूंदी, राजस्थान। 53 गौत्र जमात लोहारान काठेड़ा एवं बूंदी लोहारान पंचायत के तत्वावधान में 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज की एकता, भाईचारे, सादगीपूर्ण विवाह, शिक्षा और सामाजिक सुधार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर सैफी मोहम्मद आरिफ नागोरी, सेक्रेटरी सलीम अख्तर, खजांची नासिर रजा काठावत, नायब सदर सलीम अगवान, पत्रकार राजेश खोइवाल, इरशाद हसनौत और शादाब काठावत ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, आपसी सहयोग और सामाजिक बुराइयों को दूर करना जरूरी है। वक्ताओं ने शादी-विवाह में फिजूलखर्ची रोकने, दहेज जैसी कुरीतियों से बचने, बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने तथा जरूरतमंद परिवारों की मदद करने की अपील की।

संरक्षक मंडल में अहमद नूर कालूत, इब्राहीम चौहान, बाबू खां सामरिया अगवान, हाजी सलीम मुगल, नजर मोहम्मद अगवान, इब्राहिम सामरिया अगवान, मुंशी खान खत्री, नासिर रजा खाटावत, नन्हा खान अगवान, हाजी हकीम काठावत, रफीक खत्री और मजीद खत्री शामिल हैं।

कमेटी सदस्यों में नायब सेक्रेटरी इकबाल हुसैन खत्री, नायब खजांची शब्बीर हसनौत, अब्दुल मजीद काठावत, अब्दुल गफ्फार खत्री, हबीब नूर अगवान, सजाउद्दीन काठावत, अब्दुल गफ्फार, शाहिद हुसैन जिंदरान, जावेद हुसैन अगवान और इम्तियाज जिंदरान शामिल हैं। सम्मेलन के माध्यम से समाज में एकता, सादगी, शिक्षा और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली