ज्वेलर कृष्ण बी.गोयल बने पीएचडी चैम्बर राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष

० आशा पटेल ० 
जयपुर, पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने वर्ष 2026-27 के लिए ज्वेलरी क्षेत्र के जाने-माने उद्योगपति कृष्ण बी. गोयल, चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, द्वारका जेम्स लिमिटेड को पीएचडी चैम्बर, राजस्थान चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कृष्ण बी. गोयल की नियुक्ति को राजस्थान में उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ज्वेलरी उद्योग में उनके अनुभव और व्यावसायिक दृष्टिकोण से प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निवेश को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

नव नियुक्त अध्यक्ष के बी गोयल ने बताया की पीएचडी चैम्बर विगत कई वर्षों से अपनी विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से उद्योग एवं व्यापार जगत को बढ़ावा देने में कार्यरत है तथा उद्योग एवं सरकार के मध्य एक सुदृढ़ सेतु के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। के बी गोयल ने बताया कि अपनी आगामी गतिविधियों एवं नवाचारों के माध्यम से चैम्बर राजस्थान में राज्य सरकार, 

उद्योगों, व्यापारिक संगठनों और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देगा एवं प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने, नए उद्यमियों को अवसर उपलब्ध कराने तथा व्यापार एवं उद्योग से जुड़े मुद्दों को संबंधित मंचों तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा |उनकी नियुक्ति से प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत में सकारात्मक माहौल बनने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली