प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

० आशा पटेल ० 
जयपुर | जयपुर से प्रकाशित प्रभात पोस्ट साप्ताहिक समाचार पत्र के 12 वें वार्षिक समारोह एवं इंडियन ऑइकानिक अवार्ड समारोह कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन कांग्रेस विधायक एवं मुख्य उप सचेतक रफीक खान ने किया और मुख्य अतिथि डॉ. मंजू बाघमार,महिला एवं बाल विकास मंत्री, राजस्थान सरकार,अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार नंद भारद्वाज, पूर्व निदेशक, दूरदर्शन केन्द्र जयपुर ने की।
मंच पर जिनमे जे पी मीणा पूर्व आईएएस, महाराजा कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो सरीना कालिया,समाजसेवी सिस्टर केरल गीता,कार्यकम की संयोजक नमिता सोलंकी और स्वयं सम्पादक राजकुमार मल्होत्रा ने इस अवसर पर प्रभात पोस्ट के वार्षिक विशेषांक का विमोचन किया | 
इस समारोह में महाराष्ट्र, गुजरात, उड़िसा, झारखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और लद्दाख समेत 11 राज्यों के व्यक्तियों को उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। लेखक, कवि, साहित्यकार, पत्रकार, बालीवुड अभिनेता, समेत कला, बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सौंदर्य, इंजीनियरिंग, थिएटर, आशा सहयोगिनी और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली 25 महिलाओं को इंडियन ऑइकानिक लेडी अवार्ड और 25 पुरुषों को इंडियन ऑइकानिक ह्यूमेनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में सम्मानित होने वाले यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड क्राफ्ट काउन्सिल एक्सीलेंस अवार्ड विजेता महाराष्ट्र के अनिल वांगड़ ,पद्मश्री सैयद शाकिर अली ,वॉलीवुड अभिनेता हितेन टाक ,दी प्राइड ऑफ़ ट्राइब की फाउंडर कांति गारी,आकाशवाणी की पूर्व डायरेक्टर रेशमा खान,वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित देश की 25 महिला सामाजिक कार्यकर्त्ता और 25 पुरुष सामाजिक हस्तियों को सम्मानित किया गया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास