IIHMR विश्वविद्यालय,जयपुर में ‘पुलिसिंग में सकारात्मक व्यवहार’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
जयपुर। उदय पारीक एचआरडी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘पुलिसिंग में सकारात्मक व्यवहार’ (Positive Behaviour in Policing) विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय, जयपुर में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों में सकारात्मक व्यवहार, आत्म-जागरूकता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सहानुभूति एवं प्रभावी संवाद कौशल को विकसित करना तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना था।
मुख्य अतिथि के रूप में लता मनोज कुमार, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सामुदायिक पुलिसिंग एवं जन शिकायत, राजस्थान उपस्थित रहीं। उन्हें पुलिस सेवा में 25 वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने राजस्थान पुलिस एवं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
उनकी उपलब्धियों में वर्ष 2008 में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस द्वारा प्रदान किया गया प्रतिष्ठित वेबर सीवे पुरस्कार तथा वर्ष 2016 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्राप्त भारतीय पुलिस पदक शामिल हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि प्रभावी पुलिसिंग केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए आत्म-जागरूकता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सहानुभूति, सजगता, तनाव प्रबंधन, प्रभावी संवाद तथा कठिन परिस्थितियों में संतुलित व्यवहार भी आवश्यक हैं।




टिप्पणियाँ