छठ महापर्व,कांग्रेस ने आयोजित किया मिलन समारोह

० योगेश भट्ट ० #Uttrakhand #Chatth #CongressUttrakhand #ChatthFestival 
 देहरादून : कैंट विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर, कांवली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर द्वारा छठ महापर्व मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर छठ महापर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सैकड़ों मातृशक्ति को सम्मानित करने के साथ महिलाओं को छठ पूजा की सामग्री भी वितरित की गई।
कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, सामाजिक एकता एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, सद्भाव और मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। उत्तराखंड की धरती पर विभिन्न प्रदेशों एवं संस्कृतियों के लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हैं और ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करते हैं।
अभिनव थापर ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां से मां गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों का उद्गम होता है। छठ महापर्व में मां गंगा के पवित्र जल में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा हमारी आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत संगम है। इस दृष्टि से उत्तराखंड और बिहार का छठ महापर्व के माध्यम से एक अनूठा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रिश्ता जुड़ता है। मां गंगा का पवित्र जल दोनों प्रदेशों की आस्था को जोड़ने वाली एक मजबूत कड़ी है। ऐसे पर्व हमें हमारी साझा संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे की ताकत का एहसास कराते हैं।
कार्यक्रम में अभिनव थापर के साथ वार्ड अध्यक्ष अनीता दास, विमलेश वर्मा, अवधेश कुमार, डॉ. दीपक बिष्ट, रूपम, मालती कुमारी, सर्वेश्वरी देवी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शेपिंग फ्यूचर : विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की एक पहल

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में उभरते कलाकारों की पेंटिंग्स प्रदर्शनी

उत्तराखण्ड समाज साध नगर देवभूमि की संस्कृति,संघर्ष,सम्मान और एकता को समर्पित आयोजन

जब किताबी ज्ञान जुड़ता है जीवन से,तब होम साइंस दिखाता है अपनी ताकत

बूंदी में 43वाँ इज्तेमाई शादी सम्मेलन आयोजित,सादगी और सामाजिक एकता पर जोर

कल्याण मोटर्स ने जयपुर में अपने तीसरे महिंद्रा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया

IIHMR विश्वविद्यालय,जयपुर में ‘पुलिसिंग में सकारात्मक व्यवहार’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम