कुकिंग मुकाबले में ‘रांधुनी ना कांडुनी’ में सौरव दास और प्रेरणा दास ने जीती ट्रॉफी

By Qutub Mail Correspondent #Kolkata #Cooking #Sony8 #Compatition 
कोलकाता : कोलकाता अपने खान-पान, लज़ीज़ स्वाद और समृद्ध पाक परंपराओं के लिए जाना जाता है। सोनी आठ के शो ‘रांधुनी ना कांडुनी’ ने ग्रैंड फिनाले में चार जोड़ियों – सायन और श्यामोप्ती, सौरव और प्रेरणा, इमन और रूपांजना तथा कंचन और श्रीमोयी के बीच ज़बरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस  रोमांचक मुकाबले में प्रेरणा दास और सौरव दास ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। जबरदस्त कुकिंग मुकाबलों से भरपूर ग्रैंड फिनाले में दोनों ने प्रतिष्ठित विजेता ट्रॉफी हासिल की।
ग्रैंड फिनाले में इन प्रतियोगियों को एक के बाद एक अनोखी कुकिंग चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद बेहद करीबी मुकाबले में अंतिम कुकिंग प्रतियोगिता हुई। कंचन मल्लिक और श्रीमोयी ने विजेता जोड़ी को कड़ी टक्कर दी और महज़ आधे अंक के अंतर से खिताब जीतने से चूक गए।
प्रतियोगियों ने शो में अपने सफर को याद किया और होस्ट अंकुश हाजरा, मेंटर्स और साथी प्रतियोगियों के साथ यादगार पलों को साझा किया। सबसे पहले प्रतियोगियों को आंखों पर पट्टी बांधकर पापड़ी चाट बनाने की चुनौती दी गई, जिसमें उनकी पाक कला की समझ और सहज अंदाज़ का इम्तिहान हुआ। इसके बाद गुब्बारे और लड्डू का एक मनोरंजक खेल खेला गया। सायन और श्यामौप्ति के साथ बराबरी पर रहने के बाद सौरव और प्रेरणा ने टाईब्रेकर में बाज़ी मार ली और अंतिम मुकाबले से पहले एक बढ़त हासिल कर ली।

 फाइनलिस्ट की पाक कला को परखने के लिए कोलकाता की सबसे पसंदीदा डिश, मटन बिरयानी से बेहतर क्या हो सकता था! हालांकि, यह कोई साधारण बिरयानी बनाने की चुनौती नहीं थी। प्रतियोगियों को एक नकली बच्चे को संभालते हुए इस लोकप्रिय व्यंजन को तैयार करना था। चुनौती में एक और दिलचस्प मोड़ था, जो अनुभवी खाने के शौकीनों को भी मुश्किल में डाल सकता था। प्रतियोगियों को अपनी या किसी दूसरे की बनाई डिश चखने की सख्त मनाही थी !

जब अंतिम डिशेज़ को बिना यह बताए कि किसने क्या बनाया है, चखने के लिए मेंटर्स के सामने पेश किया गया अंकुश हाजरा खाने का स्वाद चखने से खुद को रोक नहीं पाए और चुपके से डिश चखने पहुंच गए।अंकुश और प्रतियोगियों ने जोशीले डांस परफॉर्मेंस से समां बांध दिया, जबकि मशहूर गायिका इमन चक्रवर्ती ने अपनी खास संगीतमय प्रस्तुति से और भी यादगार बना दिया।

 स्वाद और कड़ी प्रतिस्पर्धा से भरे इस सफर के बाद प्रेरणा दास और सौरव दास को सोनी आठ के ‘रांधुनी ना कांडुनी’ का विजेता घोषित किया गया। अपनी जीत के बारे में प्रेरणा दास ने कहा,‘रांधुनी ना कांडुनी’ जीतना मेरे लिए एक बेहद शानदार एहसास है और सच कहूं तो अभी भी यह किसी सपने जैसा लगता है! जब हमने पहली बार किचन में कदम रखा था, तब हमारी बस यही इच्छा थी कि हम इस अनुभव का भरपूर आनंद लें, हर चुनौती को खुशी-खुशी स्वीकार करें और खूब मस्ती करें।

इस सफर को मेरे लिए और भी खास बनाने वाली बात यह थी कि हर कदम पर सौरव मेरे टीममेट के रूप में मेरे साथ थे। हर चुनौती का एक साथ सामना करना और आखिरकार एक टीम के रूप में विजेता की ट्रॉफी उठाना इस जीत को सचमुच अनमोल बनाता है। ‘रांधुनी ना कांडुनी’ का पुनः प्रसारण 13 से 20 नवंबर तक सोनी आठ पर देखें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शेपिंग फ्यूचर : विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की एक पहल

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में उभरते कलाकारों की पेंटिंग्स प्रदर्शनी

उत्तराखण्ड समाज साध नगर देवभूमि की संस्कृति,संघर्ष,सम्मान और एकता को समर्पित आयोजन

जब किताबी ज्ञान जुड़ता है जीवन से,तब होम साइंस दिखाता है अपनी ताकत

बूंदी में 43वाँ इज्तेमाई शादी सम्मेलन आयोजित,सादगी और सामाजिक एकता पर जोर

कल्याण मोटर्स ने जयपुर में अपने तीसरे महिंद्रा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया

IIHMR विश्वविद्यालय,जयपुर में ‘पुलिसिंग में सकारात्मक व्यवहार’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम