एसपीजी इंडिया महिला विंग द्वारा दीवाली स्नेह मिलन तथा अनेक विजेता सम्मानित

By ASHA PATEL #Jaipur #Rajasthan #DiwaliMilanSamaroh #SPGIndiaWomenWing
जयपुर। एसपीजी इंडिया महिला विंग ने आज माया महल में भव्य दीवाली स्नेह मिलन (गेट-टुगेदर) का आयोजन किया। कार्यक्रम में रॉक डांस, फैंसी ड्रेस, गायन और सांस्कृतिक नृत्य सहित कई प्रतियोगिताएँ और प्रस्तुतियाँ हुईं। 
महिला विंग की अध्यक्ष गिर्राज देवी रावत ने कहा कि आज के दौर में व्यक्तिगत और सामाजिक जुड़ाव घटता जा रहा है और ज्यादातर समय मोबाइल पर बीत रहा है। एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जानने और आपसी संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से ही यह आयोजन किया गया। सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक नृत्य एल.एल. गुप्ता एवं द्रोपती देवी,उपविजेता कृष्ण अवतार एवं माया देवी। (घोषणा: सचिव सीता देवी, अलका खंडेलवाल और प्रीति खुठाता)
सर्वश्रेष्ठ भजन गायन रामावतार खंडेलवाल,ललित एवं चंदा देवी। उपविजेता: राजेश दालवाला एवं विमला देवी। (घोषणा: उपाध्यक्ष अरुणा माचीवाल और रंजन खंडेलवाल) सर्वश्रेष्ठ रॉक डांस अमित दालवाला एवं वीनू देवी। उपविजेता: अंकित दालवाला एवं शुभ्रा देवी। (घोषणा: समन्वयक मेहा, नेहा और अदिति) फैंसी ड्रेस प्रथम पुरस्कार देवेश एवं ज्योति। उपविजेता: पुलकित, प्रियांशी, शुभांक, यशु, श्रेया, आध्या और किविका। (घोषणा: कार्यकारी सदस्य सोनल पटोदिया और सीए प्रियंका कट्टा)
इस अवसर पर एसपीजी इंडिया के अध्यक्ष प्रो. बी.डी. रावत तथा कार्यकारिणी सदस्य अरुण, जुगल किशोर, राजेश, गौरी शंकर, अवनीश, राहुल, रितेश और जयंत उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय राधेश्याम दालवाला तथा मनभरी देवी की सीख और शिक्षा को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शेपिंग फ्यूचर : विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की एक पहल

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में उभरते कलाकारों की पेंटिंग्स प्रदर्शनी

उत्तराखण्ड समाज साध नगर देवभूमि की संस्कृति,संघर्ष,सम्मान और एकता को समर्पित आयोजन

जब किताबी ज्ञान जुड़ता है जीवन से,तब होम साइंस दिखाता है अपनी ताकत

बूंदी में 43वाँ इज्तेमाई शादी सम्मेलन आयोजित,सादगी और सामाजिक एकता पर जोर

कल्याण मोटर्स ने जयपुर में अपने तीसरे महिंद्रा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया

IIHMR विश्वविद्यालय,जयपुर में ‘पुलिसिंग में सकारात्मक व्यवहार’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम