संदेश

Press Freedom लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पत्रकार हितों की मांग उठाएगा Accredited Journalists Association

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2026 के अवसर पर एक्रेडेटि जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सहयोग से दिल्ली में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के मूल्यों को प्रोत्साहित करना, पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करना तथा पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष उठाना रहा। इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन किया गया, समारोह में फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौतम लाहिड़ी, पूर्व सांसद एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल तथा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी सहित अनेक व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। गौतम लाहिड़ी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता बेहद आवश्यक है। पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए सभी पत्रकार संगठनों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका सामना संगठनात्मक एकता से किया जा सकता है।  जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार ...