संदेश

Purvanchal लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली द्वारका सेक्टर- 8 छठ आस्था,संस्कृति का महापर्व युवा वर्ग और महिलाओं में उत्साह

चित्र
By ARIF JAMAL Correspondent नयी दिल्ली : दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र के द्वारका सेक्टर आठ में छठ महापर्व पर राज नगर ,द्वारका सेक्टर 7,8,9 सहित पालम,बागडोला गाँव से आए श्रद्धालुओं में इस पूर्वांचली महापर्व को मनाने के लिए युवाओं,महिलाओं तथा पुरुषों में जबरदस्त उत्साह देखने में आया। इस महापर्व छठ की व्यवस्था तथा प्रबंध का जायज़ा लेते हुए बिजवासन विधान सभा से विधायक कैलाश गहलोत ने उपस्थित होकर सभी छठ व्रतियों तथा श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाये दीं साथ ही उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो इस के लिए छठी मैया से आशीर्वाद भी माँगा। इस अवसर पर लोगों ने छठ महापर्व की व्यवस्था को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का, बिजवासन विधानसभा के विधायक कैलाश गहलोत का आभार प्रकट किया।