दिल्ली में पत्रकारों को पेंशन दिलाने के लिए की मुलाकात

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : बिहार विधान परिषद दल के मुख्य सचेतक व भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी डा संजय मयूख से 'मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति दिल्ली का एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर आग्रह किया कि वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पत्रकारों को भी पेंशन दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं डा मयूख ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ पत्रकारों की मुलाकात कराकर इस प्रकार की मांग को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे!
इस प्रतिनिधि मंडल में यूएनआई- वार्ता के वरिष्ठ पत्रकार मनोहर सिंह' पीटीआई-भाषा के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तिवारी,मेट्रो मीडिया के आलोक गौर,जनसत्ता के अमलेश राजू,असर न्यूज़ के रजनीकांत तिवारी, हिंद आत्मा के डा अशोक कौशिक,स्वतंत्र पत्रकार विनोद सिंह तकियावाला,डॉक्टर कमल संदेश के संजीव सिंहा,अशोक वर्थवाल, राष्ट्रीय सहारा के अमित कुमार, 

ग्रामीण उपभोक्ता के बिनोद आशीष, हिंदुस्तान समाचार के सचिन बुधौलिया,धीरेंद्र कुमार यादव, जनसत्ता की प्रतिभा शुक्ला,स्वतंत्र पत्रकार निवेदिता मदाने सहित अन्य वरिष्ट पत्रकार शामिल हुए! इस अवशर पर समिति के संयोजक रविंद्र गुप्ता की ओर डा० संजय मयूख को शाल, गुलदस्ता और धार्मिक माला भेंट की गई!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास