संदेश

राजस्थान खादी ग्रामोद्योग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युवा वर्ग खादी को अपनाकर गर्व महसूस करने लगा है

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। इंद्रभूषण गोईल,अध्यक्ष राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ,बजाज नगर, जयपुर ने कहा कि खादी देश की पहचान है। युवावर्ग खादी को अपनाकर देश में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका व बदलाव ला सकता है।   गोईल ने बजाज नगर में राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ, जयपुर द्वारा लगाई खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2026-27 के उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि खादी हानिकारक रसायन रहित और पर्यावरण हितैषी वस्त्र है। साथ ही खादी आत्मनिर्भर भारत की और एक बढ़ता कदम भी है। उन्होंने कहा कि खादी मेक इन इंडिया की पहली उपज थी। खादी अब युवाओं को रास आ रही है और देश के साथ विदेशों में भी लोकप्रिय बन रही है। उन्होंने कहा इन प्रदर्शनियों से न केवल उत्पादकों को बाजार मिलता है, वहीं उपभोक्ताओं को भी अच्छे उत्पाद के चयन में आसानी होती है।  अनिल शर्मा मंत्री राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ,ने कहा कि भारत सरकार का कतिन, बुनकर व खादी से जुड़े हर हाथ को सुदृढ़ बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा खादी की लोकप्रियता बढ़ाने व आमजन...