शॉर्ट फिल्म "गलती किसकी" को इंडो जापान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026 में 9 केटेगरी में अवार्ड मिले
० आशा पटेल ० जयपुर : कला, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था "संस्कार सृजन संस्था" के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म "गलती किसकी" को इंडो जापान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - 2026 में बेस्ट शॉर्ट फिल्म के साथ 9 केटेगरी में अवार्ड मिले हैं। फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल सैनी ने बताया कि बेस्ट शॉर्ट फिल्म के साथ बेस्ट डायरेक्टर-राम गोपाल सैनी, बेस्ट एक्टर-उग्रसेन तंवर, बेस्ट एक्ट्रेस-जया पांडे, बेस्ट एडिटर-रजनीश सैनी, बेस्ट सिनेमैटोग्राफर-राम गोपाल सैनी, बेस्ट स्क्रीन प्ले-राम गोपाल सैनी, बेस्ट स्टोरी-उग्रसेन तंवर और बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म मेकर अवार्ड-राम गोपाल सैनी सहित कुल 9 कैटेगरी में "गलती किसकी" शॉर्ट फिल्म ने बाजी मारी है | राम गोपाल सैनी ने टीम मेम्बर्स, दर्शकों और फेस्टिवल डायरेक्टर का आभार जताया है | फिल्ममेकर राम गोपाल सैनी द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म "गलती किसकी" 19 वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल -2027 के लिए नॉमिनेशन और 5वें सत्यजीत ऋत्विक मृणाल इंटरनेशनल कोलकाता फिल्म फेस्टिवल-2026 में ऑफिसियल सिलेक्शन हुआ है | वहीं शॉर्ट फिल्म "गलती कि...