बिहार ग्रामीण बैंक औरंगाबाद में बांटेगा 200 करोड़ का लोन : मुकुल सहाय
० योगेश भट्ट ० औरंगाबाद । बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकुल सहाय ने कहा है कि महिला आत्मनिर्भरता, ग्रामीण रोजगार और जीविका दीदियों को प्रोत्साहित करने एवं बढ़ावा देने के लिए बिहार ग्रामीण बैंक अगले माह औरंगाबाद क्षेत्र के तहत 200 करोड़ रुपए का ऋण जारी करेगा । सहाय ने औरंगाबाद में जीविका दीदियों और बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक के उपरांत कहा कि बिहार ग्रामीण बैंक आत्मनिर्भर भारत के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार, व्यवसाय तथा सामूहिक उद्यम के लिए उन्हें ऋण देकर प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देगा । उन्होंने कहा कि बिहार ग्रामीण बैंक ग्रामीण इलाके खासकर ग्रामीण महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है । ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि जीविका दीदियों को प्रोत्साहित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से एक कार्यनीति भी तैयार की जा रही है । इससे ग्रामीण महिलाओं खासकर जीविका दीदियों को हर क्षेत्र में रोजगार , व्यवसाय, उद्यम के लिए आवश्यक धन की कमी नहीं होगी । सहाय ने कहा कि औरंगाबाद जिले मे...