खनिज संसाधनों को सस्टेनेबल प्रैक्टिसेस,इनोवेशन और नए निवेश अवसरों के साथ 'प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026'
० आशा पटेल ० जयपुर, राजस्थान अपने समृद्ध खनिज संसाधनों को सस्टेनेबल प्रैक्टिसेस, इनोवेशन और नए निवेश अवसरों के साथ जोड़कर अपने खनन क्षेत्र को एक नए स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रयासरत है। 10 दिसंबर को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर , सीतापुरा औघोयोगिक क्षेत्र, जयपुर में आयोजित होने वाले 'प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026' के दौरान होने वाला माइनिंग सेक्टोरल सत्र की थीम ‘क्लोजिंग द लूप: पायनियरिंग सर्कुलर इकोनॉमी एंड सस्टेनेबल माइनिंग फॉर टुमॉरो’ पर केंद्रित होगी। मुख्य कार्यक्रम के छह सेक्टोरल सत्रों में से एक खनन को अधिक सस्टेनेबल बनाने, खनिज संसाधनों के उपयोग में सुधार करने और आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए सभी स्टैकहोल्डर्स को एक मंच पर लाएगा। भारत के खनन परिदृश्य में राजस्थान की स्थिति बेहद मजबूत है, जहाँ 25 प्रमुख और 31 लघु खनिजों सहित कुल 56 खनिजों का उत्पादन होता है। इसी मजबूती को आगे बढ़ाते हुए, राज्य अब केवल खनिज निकालने से आगे बढ़कर जिम्मेदार खनन, संसाधनों के कुशल उपयोग और खनन अपशिष्ट (वेस्ट) के नए उपयोग तलाशने पर अधिक जोर दे रहा है। ...