संदेश

Rashtriya लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार एक साल का शासन,सात महीने में नई दिशा

चित्र
० डॉ. संजय मयूख ०  बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकताएँ स्पष्ट हैं कानून-व्यवस्था, निवेश, औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर। 20 नवंबर 2025 को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटों के प्रचंड जनादेश के साथ सत्ता संभाली थी। यह जनादेश केवल राजनीतिक समर्थन नहीं, बल्कि बिहार के विकास, सुशासन और बेहतर भविष्य की आकांक्षाओं का भी प्रतीक था।  इस सप्ताह सरकार अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर रही है। इस एक वर्ष में बिहार की राजनीति और शासन, दोनों ने एक महत्वपूर्ण परिवर्तन देखा है। 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सत्ता का यह हस्तांतरण सहज और व्यवस्थित ढंग से हुआ। गठबंधन की एकजुटता बनी रही और विजय कुमार चौधरी तथा बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में नई सरकार में जिम्मेदारी संभाली। बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन क...