40 विभूतियों को “ ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026 “ और 16 युवा प्रतिभाओं को “ समर्पण युवा जाग्रति 2026“ अवॉर्ड से नवाज़ा
० आशा पटेल ० जयपुर, समर्पण संस्था की ओर से त्रिवेणी नगर स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यु ऑडिटोरियम में आयोजित 11 वें वैश्विक स्तरीय ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026 अवॉर्ड समारोह में देश विदेश से चयनित 40 विभूतियों को 15 श्रेणियों में “ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026 “ और 16 युवा प्रतिभाओं को “समर्पण युवा जाग्रति 2026“ अवॉर्ड से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के चेयरमैन देवेन्द्र मोहन माथुर ने कहा कि समाज को देने वाला ही देवता है। जीवन का महत्व तभी है जब हम दुसरों के लिए उपयोगी बनते है। उन्होंने कहा कि “दूसरों के मनोबल को बढ़ाना भी बहुत बड़ी सेवा है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व समर्पण प्रार्थना के साथ की गई जिसे संस्था के कोषाध्यक्ष राम अवतार नागरवाल व अंजली माल्या ने उच्चारित करवाया । समर्पण संस्था की एक डॉक्यूमेंटरी प्रदर्शित की गई जिसमें संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने संस्...