संदेश

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पब्लिक इमेज सेमिनार ‘आइकॉन्स ऑफ जयपुर’ में पाँच हस्तियों का हुआ सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के पब्लिक इमेज सेमीनार में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया ने क्लबों से आह्वान किया कि वे अपने सेवा कार्यों से आए बदलाव को रोटरी के दायरे से बाहर पहुँचाएँ। रोटरी क्लब जयपुर अशोक की मेजबानी में पत्रकारों, संचार विशेषज्ञों और रोटेरियनों ने चर्चा की कि किसी सेवा परियोजना में ख़बर कहाँ है और उसे किसकी ज़ुबानी कहा जाए। डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय काला ने 75 स्लाइडों की प्रस्तुति में रोटरी में सेवा प्रकल्पों, स्थायी परियोजनाओं, प्रचार प्रसार गतिविधियों और रोटरी सदस्यों के विभिन्न शहरों के कार्यक्रमों की झलक दिखाई। काला ने अख़बारों में छपी ख़बरों के उदाहरण लेकर बताया कि किस गतिविधि का कौन-सा पहलू संपादक को प्रकाशन योग्य लगा। काला ने क्लबों के सामने तीन सवाल रखे। स्थानीय ज़रूरत क्या थी? काम कैसे हुआ? उससे किसके जीवन में क्या बदला? रोटरी की “पहचान ऐसी हो कि रोटरी का नाम सुनते ही लोगों को हमारा कोई काम याद आए। “आवाज़ उसकी भी सुनी जाए जिसके जीवन में बदलाव आया।“भरोसा तब बने जब लोग देखे...