संदेश

Garhwal Hitaishini Sabha लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गढ़वाल हितैषिणी सभा ने उत्तराखंड की लोक आस्था के पर्व इगास-बग्वाल का आयोजन किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : दिल्ली एनसीआर की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा ने उत्तराखंड की लोक आस्था के पर्व इगास-बग्वाल का गढ़वाल भवन में आयोजन किया। समारोह की मुख्य अतिथि नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने इगास-बग्वाल की शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रदेश में रहकर अपनी लोक संस्कृति को जीवंत रखने व अपने पारंपरिक त्यौहार मनाने के लिए मैं सभा को बधाई देती हूं। एक तरह से यह अपनी जड़ों से जुड़ना है। इसके लिए देव भूमि की देव तुल्य जनता बधाई की पात्र है। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने कहा कि गढ़वाल हितैषिणी सभा का मूल उद्देश्य अपनी लोक-संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के साथ अपनी युवा पीढ़ी को अपनी लोक विरासत से अवगत कराना व जोड़ना है। समारोह का मंच संचालन सभा के महासचिव पवन कुमार मैठानी ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में निगम पार्षद वीर सिंह पवांर, समाज सेवी बृजमोहन उप्रेती, दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डाक्टर विनोद बछेती, पूर्व निगम पार्षद गीता रावत, संजय तड़ियाल, सभा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्यकार जबर सिंह कैंतुरा, दिन...