संदेश

Foods Festival लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सरस शक्ति फूड फेस्टिवल : लिट्टी-चोखा से दम बिरयानी तक का मिलेगा स्वाद

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। ग्रामीण महिलाओं के उद्यमशील कौशल, खानपान और भारत की पाक विविधता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सरस शक्ति फूड फेस्टिवल 2026 का आयोजन 21 नवंबर से 8 दिसंबर तक नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी स्थित पिकनिक ग्राउंड में किया जाएगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाला यह 18 दिवसीय महोत्सव देशभर के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी 500 से अधिक महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों और पाक कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगा। महोत्सव में 90 से अधिक लाइव फूड और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के व्यंजनों, स्थानीय स्वादों तथा खाद्य उत्पादों का अनुभव एक ही परिसर में मिलेगा। इस महोत्सव में बिहार का लिट्टी-चोखा, तेलंगाना की हैदराबादी दम बिरयानी, पंजाब की मक्के की रोटी और सरसों का साग,  असम का मशरूम पीठा, केरल के अट्टापडी क्षेत्र का वन सुंदरी और छत्तीसगढ़ का चौसेला जैसे क्षेत्रीय व्यंजन प्रमुख आकर्षण होंगे। इनके अतिरिक्त चाट, कबाब और अन्य स्ट्रीट फूड के साथ खाद्य उत्पाद भी उप...