40 विभूतियों को “ ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026 “ और 16 युवा प्रतिभाओं को “ समर्पण युवा जाग्रति 2026“ अवॉर्ड से नवाज़ा

० आशा पटेल ० 
जयपुर, समर्पण संस्था की ओर से त्रिवेणी नगर स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यु ऑडिटोरियम में आयोजित 11 वें वैश्विक स्तरीय ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026 अवॉर्ड समारोह में देश विदेश से चयनित 40 विभूतियों को 15 श्रेणियों में “ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026 “ और 16 युवा प्रतिभाओं को “समर्पण युवा जाग्रति 2026“ अवॉर्ड से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के चेयरमैन देवेन्द्र मोहन माथुर ने कहा कि समाज को देने वाला ही देवता है। जीवन का महत्व तभी है जब हम दुसरों के लिए उपयोगी बनते है। उन्होंने कहा कि “दूसरों के मनोबल को बढ़ाना भी बहुत बड़ी सेवा है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व समर्पण प्रार्थना के साथ की गई जिसे संस्था के कोषाध्यक्ष राम अवतार नागरवाल व अंजली माल्या ने उच्चारित करवाया ।
समर्पण संस्था की एक डॉक्यूमेंटरी प्रदर्शित की गई जिसमें संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने संस्था की विचारधारा को विस्तृत रूप में बताया । समारोह में 15 श्रेणियों में दिए गए अवॉर्ड में मुख्य रूप समाज सेवा में “ मदर टेरेसा ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “ देहरादून की डॉ. रमा गोयल को , शिक्षा के लिए “डॉ. राधाकृष्णन ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “ बूंदी की शोभा कंवर को , 

सामाजिक न्याय के लिए “ डॉ. अम्बेडकर ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “ बांग्लादेश के डॉ. मोहम्मद अनुमल हक को , चिकित्सा में “ डॉ. विधान चन्द्र राय ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “ जयपुर के डॉ. राजेश कुमार शर्मा को, साहित्य में “ मुन्शी प्रेम चन्द ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “ केन्या की सारिका फ़्लोर को , शोध व आविष्कार में “ डॉ. अब्दुल कलाम ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “ मुम्बई के डॉ. सुभाष कुमार शर्मा को , खेलकूद में “मेजर ध्यानचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “ मलेशिया के जूड वांग पेक चिंग को ,
आध्यात्म में “बाबा हरदेव सिंह ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “ जयपुर के गोपाल शरण महाराज को, पर्यावरण में “ सुन्दर लाल बहुगुणा ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड “ जयपुर के डॉ. राज कुमार टिबरेवाला को कला एवं संस्कृति में “भूपेन हजारिका ग्लोबल समर्पण समाज गौरव” कनाडा की कंचन अरूण जैन को , महिला सशक्तिकरण मे “ रानी लक्ष्मीबाई ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “ जयपुर की ऋतिका तोलानी को ,

पत्रकारिता में कुलदीप नैयर ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “लक्ष्मणगढ़ के बाबू लाल सैनी को , बिज़नेस में “धीरूभाई अंबानी ग्लोबल समर्पण समाज गौरव” जयपुर के श्याम सुन्दर विजय को , योग में “ महर्षि पतंजलि ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “ जयपुर के संजय माहेश्वरी को और कन्टेन्ट क्रियटर में “ ग्रेट क्रियटर ग्लोबल समर्पण समाज गौरव “ आरजे रोहित को दिया गया ।

कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सांसद राम कुमार वर्मा ने कहा कि समाज हित में काम करने वाले ही सच्चे गौरव होते है । वे हमेशा अपने कार्यों से दूसरों को प्रेरणा देते है । इस अवसर पर अनिल कुमार जैन IRS ( Retd.), व पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त, डॉ. डी. आर. रेवाला IRS ( Retd.) व सेलिब्रिटी गेस्ट वर्तिका जैन ( Programming Executive ,Sach Bedhadak Media Group and Gangour Television) भी उपस्थित रहे ।

विशिष्ट अतिथि आर के अग्रवाल (वरिष्ठ समाजसेवी व मुख्य संरक्षक ,परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति, गजानन्द बैरवा (सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , सीबीआई ), जे डी माहेश्वरी ( प्रबन्ध निदेशक , एन एस पब्लिसिटी व शकुन होटेल एण्ड रिसोर्ट ), सचिन जैन ( सिक्योर एलिवेटर), डायमन्ड स्पोन्सर विशिष्ट अतिथ मदन लाल वर्मा( भवन निर्माता, प्रोपराइटर,कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी व पार्टनर रूपलक्ष्मी कन्स्ट्रक्शन LLP ), दिनेश बेनीवाल (सिविल कॉन्ट्रैक्टर , बेनीवाल कन्स्ट्रक्शन कम्पनी) भी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर कोरियोग्राफर रूपल बारूपाल के निर्देशन में राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई । बाँसुरी वादक राज कुमार गर्ग ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मंच संचालन गौरव शर्मा ने किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शेपिंग फ्यूचर : विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की एक पहल

परशुराम प्रीमियर लीग PPL 2026 : सारंग टीम बनी चैंपियन,वरुणास्त्र रही उपविजेता

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में उभरते कलाकारों की पेंटिंग्स प्रदर्शनी

उत्तराखण्ड समाज साध नगर देवभूमि की संस्कृति,संघर्ष,सम्मान और एकता को समर्पित आयोजन

जब किताबी ज्ञान जुड़ता है जीवन से,तब होम साइंस दिखाता है अपनी ताकत

बूंदी में 43वाँ इज्तेमाई शादी सम्मेलन आयोजित,सादगी और सामाजिक एकता पर जोर

कल्याण मोटर्स ने जयपुर में अपने तीसरे महिंद्रा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया