संदेश

UGC लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

8 वर्षों से लंबित वेतन निर्धारण और सेवा लाभों की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के पदोन्नत प्रोफेसरों के 8 वर्षों से लंबित वेतन निर्धारण के निस्तारण हेतु 'आरुटा' ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन। राजस्थान विश्वविद्यालय में करियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) के अंतर्गत प्रोफेसर पद पर पदोन्नत हो चुके वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के पिछले लगभग 8 वर्षों से लंबित वेतन निर्धारण और सेवा लाभों के त्वरित निस्तारण की मांग को लेकर ऑल राजस्थान यूनिवर्सिटीज टीचर्स एसोसिएशन (ARUTA) तथा सोसाइटी फॉर पब्लिक ग्रीवेंस (SPG), इंडिया के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से भेंट कर ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आरुटा (ARUTA) एवं सोसाइटी फॉर पब्लिक ग्रीवेंस (SPG), इंडिया के अध्यक्ष प्रो. बी. डी. रावत (पूर्व महासचिव-RUTA, पूर्व सिंडिकेट सदस्य एवं पूर्व प्राचार्य-यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज) ने किया। उनके साथ आरुटा के महासचिव एवं पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. बी. एल. गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रो. मधुसूदन शर्मा तथा प्रो. अनिल बंसल भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि विश्वविद्य...