संदेश

BIP लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उद्योग विभाग की ओर से राजस्थान पेट्रो जोन इन्वेस्टर मीट का आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उद्योग विभाग के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (बीआईपी) की ओर से राजस्थान पेट्रो जोन इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया। बैठक में बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी से उपलब्ध होने वाले पेट्रो उत्पादों के आधार पर क्षेत्र में पेट्रो आधारित उद्योगों के विकास और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई।  इस दौरान पेट्रो उद्योग से जुड़े व्यवसायियों एवं निवेशकों के साथ विचार-विमर्श कर औद्योगिक क्षेत्र के विकास, निवेशकों की आवश्यकताओं और उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा निवेशकों से सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक में रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला, विभागीय अधिकारी, एचपीसीएल तथा राजस्थान प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं निवेशक उपस्थित रहे। बैठक में एचपीसीएल के अधिकारी यशपाल अनेजा ने पेट्रो उत्पादों की उपलब्धता और उनके औद्योगिक उपयोग की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीसीएल और राजस्थान सरकार ज्वाइंट वेंचर के रूप में इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इससे निवेशकों को पेट्रो आधारित उद्योगों के लिए आवश्यक ...