संदेश

Annual Function लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जेकेएलयू और एचएसबी का दीक्षांत समारोह, 261 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर- जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह और संस्थापक दिवस पर 261 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। इनमें हरि शंकर सिंघानिया स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) के पहले एमबीए बैच के 19 विद्यार्थी शामिल थे। देश के 21 राज्यों और 70 शहरों से आए विद्यार्थियों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया। एडवेंट इंटरनेशनल के ऑपरेटिंग पार्टनर और पेप्सिको इंडिया के पूर्व चेयरमैन एवं सीईओ शिव शिवकुमार समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की समझ विद्यार्थियों को करियर की शुरुआत में बढ़त दे सकती है। उन्होंने कहा आपने एआई के दौर में अपनी डिग्री पूरी की है। कामकाजी दुनिया में 40 प्रतिशत सीईओ और 30 प्रतिशत बोर्ड सदस्य एआई के इस्तेमाल में सहज हैं, जबकि आपके बैच के सभी विद्यार्थी इसका इस्तेमाल करना जानते हैं। शिवकुमार ने विद्यार्थियों को काम में आगे बढ़ने के लिए छह सुझाव दिए। उन्होंने एआई से सही जवाब पाने के लिए स्पष्ट सवाल पूछने, किसी तरीके से असहमति होने पर बेहतर विकल्प सुझाने, समय की पाबंदी रखने, सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते ब...

नौकरी मांगने वाले नहीं,नौकरी देने वाले बनें युवा : डॉ.के.सिवन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  राजकोट : मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में 9वां एनुअल कॉन्वोकेशन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 3,000 से अधिक स्टूडेंट्स की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। सबसे अधिक स्टूडेंट्स मैनेजमेंट स्टडीज (844), टेक्नोलॉजी (662), कंप्यूटर एप्लीकेशंस (553) और इंजीनियरिंग (284) से रहे। इनके अलावा डिप्लोमा स्टडीज, फार्मेसी, साइंस, फिजियोथेरेपी, लॉ, एग्रीकल्चर, आर्ट्स और आर्किटेक्चर सहित अन्य विषयों के स्टूडेंट्स भी शामिल रहे।  पिछले साल की तुलना में पीएचडी ग्रेजुएट्स की संख्या में 153.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो यूनिवर्सिटी में एडवांस्ड रिसर्च पर बढ़ते फोकस को दर्शाती है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के पूर्व चेयरमैन डॉ. के. सिवन और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में द बॉम्बे शेविंग कंपनी के फाउंडर एवं सीईओ शांतनु देशपांडे शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. के. सिवन ने ग्रेजुएट्स से कहा मैं मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने यह दिखाया है कि अच्छी क्वालिटी की एजुकेशन, कम फीस और रिसर्च में उत्कृष्टता एक साथ हासिल की जा सकती है। सरकार को देश...