झोटवाड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती,पुलिस को मिले 10 पेट्रोलिंग वाहन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने करधनी पुलिस थाना, कालवाड़ रोड पर 10 पेट्रोलिंग वाहनों का लोकार्पण किया। इन वाहनों से पुलिस की गश्त व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और आमजन को त्वरित सहायता मिल सकेगी।
इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पुलिस की वर्दी जनसेवा, कर्तव्य और सुरक्षा का प्रतीक है। त्योहारों पर जब हम अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाते हैं, तब पुलिसकर्मी अपनी खुशियों से ऊपर उठकर हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। झोटवाड़ा के सभी थानों के लिए 10 वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। पुलिस अधिकारियों को आश्वस्त किया कि जनसेवा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा भारत माता की सेवा का अर्थ देश के नागरिकों का जीवन बेहतर बनाना है और झोटवाड़ा के विकास एवं जनसुविधाओं में सुधार के लिए यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शेपिंग फ्यूचर : विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की एक पहल

परशुराम प्रीमियर लीग PPL 2026 : सारंग टीम बनी चैंपियन,वरुणास्त्र रही उपविजेता

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में उभरते कलाकारों की पेंटिंग्स प्रदर्शनी

उत्तराखण्ड समाज साध नगर देवभूमि की संस्कृति,संघर्ष,सम्मान और एकता को समर्पित आयोजन

जब किताबी ज्ञान जुड़ता है जीवन से,तब होम साइंस दिखाता है अपनी ताकत

बूंदी में 43वाँ इज्तेमाई शादी सम्मेलन आयोजित,सादगी और सामाजिक एकता पर जोर

कल्याण मोटर्स ने जयपुर में अपने तीसरे महिंद्रा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया