लगातार खांसी और थकान को बढ़ती उम्र का सामान्य लक्षण समझकर न करें नजरअंदाज
जयपुर, चलते समय सांस फूलना, सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होना या लंबे समय तक खांसी बने रहना जैसी समस्याओं को अक्सर लोग बढ़ती उम्र, शारीरिक फिटनेस की कमी या मौसमी श्वसन संबंधी परेशानी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, जब ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें या धीरे-धीरे बढ़ने लगें, तो यह क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का संकेत हो सकता है। यह फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर और धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है, जिसमें सांस की नलियां सिकुड़ने के कारण हवा का प्रवाह बाधित होता है और सांस लेना लगातार मुश्किल होता जाता है।
विश्व सीओपीडी दिवस इस बीमारी की समय पर पहचान और उचित प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करता है। इस वर्ष की थीम "बेहतर जीवन के लिए शुरुआती पहचान और प्रबंधन" है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, सीओपीडी के कई मामले लंबे समय तक पहचान में नहीं आ पाते, क्योंकि लोग सांस फूलने की समस्या से बचने के लिए धीरे-धीरे अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां कम करने लगते हैं, लेकिन चिकित्सकीय सलाह नहीं लेते। ऐसे में शुरुआती लक्षणों को पहचानना और समय पर जांच कराना बीमारी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी, डॉ. शुभम शर्मा ने कहा रोजमर्रा के कामकाज के दौरान धीरे-धीरे बढ़ने वाली सांस फूलने की समस्या को उम्र बढ़ने का सामान्य लक्षण समझकर कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई लोग सांस लेने में परेशानी होने के कारण अपनी शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं होता कि इसके पीछे फेफड़ों से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है।

सीओपीडी धीरे-धीरे बढ़ती है और जब तक इसके लक्षण गंभीर होते हैं, तब तक फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है। समय पर लंग फंक्शन टेस्ट, उचित इलाज और जीवनशैली में जरूरी बदलाव से लक्षणों को नियंत्रित करने, बीमारी के अचानक बिगड़ने की आशंका कम करने और मरीज के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
सीओपडी के लक्षण आमतौर पर धीरे-धीरे विकसित होते हैं और समय के साथ अधिक स्पष्ट होने लगते हैं। यदि किसी व्यक्ति को निम्न समस्याएं लगातार महसूस हो रही हैं, तो चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए:
लगातार खांसी रहना, बलगम के साथ या बिना बलगम के। चलते समय, सीढ़ियां चढ़ते समय या रोजमर्रा के काम करते हुए सांस फूलना। सांस लेते समय घरघराहट या सीटी जैसी आवाज आना। छाती में जकड़न या सांस लेने में रुकावट महसूस होना।
बार-बार श्वसन संक्रमण होना। असामान्य थकान और शारीरिक गतिविधियां करने की क्षमता में कमी आना। यदि सांस फूलने की समस्या अचानक बढ़ जाए, बलगम की मात्रा बढ़ने लगे या उसके रंग में बदलाव आए, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। समय पर पहचान से बदल सकता है बीमारी का असर |
सीओपीडी तब विकसित होती है, जब फेफड़ों की वायु नलियों और वायुकोषों को नुकसान पहुंचता है, उनमें सूजन आती है या वे संकरी हो जाती हैं। सिगरेट पीना इस बीमारी का एक प्रमुख जोखिम कारक है, लेकिन धूम्रपान नहीं करने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

टिप्पणियाँ