जेकेएलयू और एचएसबी का दीक्षांत समारोह, 261 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
जयपुर- जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह और संस्थापक दिवस पर 261 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। इनमें हरि शंकर सिंघानिया स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) के पहले एमबीए बैच के 19 विद्यार्थी शामिल थे। देश के 21 राज्यों और 70 शहरों से आए विद्यार्थियों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया।एडवेंट इंटरनेशनल के ऑपरेटिंग पार्टनर और पेप्सिको इंडिया के पूर्व चेयरमैन एवं सीईओ शिव शिवकुमार समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की समझ विद्यार्थियों को करियर की शुरुआत में बढ़त दे सकती है। उन्होंने कहा आपने एआई के दौर में अपनी डिग्री पूरी की है। कामकाजी दुनिया में 40 प्रतिशत सीईओ और 30 प्रतिशत बोर्ड सदस्य एआई के इस्तेमाल में सहज हैं, जबकि आपके बैच के सभी विद्यार्थी इसका इस्तेमाल करना जानते हैं।शिवकुमार ने विद्यार्थियों को काम में आगे बढ़ने के लिए छह सुझाव दिए। उन्होंने एआई से सही जवाब पाने के लिए स्पष्ट सवाल पूछने, किसी तरीके से असहमति होने पर बेहतर विकल्प सुझाने, समय की पाबंदी रखने, सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाने, समस्याओं पर पहले से ध्यान देने और अपने लक्ष्यों के लिए तैयारी करने की सलाह दी।जेकेएलयू के प्रति कुलाधिपति हर्ष पति सिंघानिया ने कहा कि संस्थापक दिवस विश्वविद्यालय की शुरुआत की याद दिलाता है और शिक्षा की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह दिन अपने समय के प्रमुख उद्यमी स्वर्गीय लाला लक्ष्मीपत जी सिंघानिया को समर्पित है। उन्होंने विश्वविद्यालय के पहले कुलाधिपति पद्म भूषण हरि शंकर सिंघानिया को भी याद किया। उनके सम्मान में जेकेएलयू के तहत हरि शंकर सिंघानिया स्कूल ऑफ बिजनेस की स्थापना हुई, जहां प्रोडक्ट मैनेजमेंट में एमबीए की पढ़ाई होती है।
हर्ष पति सिंघानिया ने विद्यार्थियों को नए अवसर तलाशने, सोच-समझकर जोखिम लेने और हर अनुभव से सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा जेकेएलयू में आपने जो सीखा है, उसे आगे अपने काम में अपनाएं और अपनी राह तलाशने के लिए खुद पर भरोसा रखें।
जेकेएलयू के कुलपति प्रो. विजयशेखर चेल्लाबोइना ने कहा कि एआई और नई तकनीकें काम करने के तरीके बदल रही हैं। ऐसे में सवाल पूछने, सोच-समझकर फैसले लेने और नई चीजें सीखने की आदत बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा किसी समस्या को समझने के लिए उस पर खुद समय देना पड़ता है। हर मुश्किल काम एआई को सौंप देने से जवाब तो मिल जाएगा, लेकिन उसकी गहरी समझ नहीं बनेगी। एआई की मदद लें और सोचने व फैसले लेने की जिम्मेदारी अपने पास रखें।
एचएसबी की निदेशक प्रो. अर्चना शुक्ला ने कहा कि मैनेजमेंट की डिग्री का महत्व इस बात से भी तय होता है कि विद्यार्थी आगे चलकर किन समस्याओं को हल करते हैं, किन लोगों को प्रेरित करते हैं और अपने काम से क्या बदलाव लाते हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि ने नौ विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। विग्नेश ए को एमबीए टॉपर, अब्बिना श्री कीर्ति को एमबीए के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी, सिमरन कोडवानी को बीबीए टॉपर, कनिका माहेश्वरी को बीबीए के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी और तरुण कुमावत को बीसीए टॉपर के रूप में सम्मानित किया गया। पारस गोयल को बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के टॉपर, देवाशीष नागपाल को बीटेक के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी और आदित्य कक्कड़ को बीडिजाइन के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का सम्मान मिला।
एचएसबी को पढ़ाने के तरीकों में नवाचार के लिए राजस्थान लीडरशिप अवॉर्ड 2026 में सम्मानित किया गया। एचएसबी के पहले एमबीए बैच के सभी विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ। उन्हें प्रोडक्ट मैनेजमेंट, प्रोडक्ट एनालिटिक्स, डिजिटल और आईटी सॉल्यूशंस, मोबिलिटी सॉल्यूशंस, कामकाजी प्रक्रियाओं के ऑटोमेशन और ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों में अवसर मिले।

वैभव चौहान को बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए डॉ. कविता चौधरी पुरस्कार दिया गया। समारोह में जेकेएलयू के प्रबंधन बोर्ड और अकादमिक परिषद के सदस्य तथा इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और डिजाइन संस्थानों के निदेशक मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं मुख्य वित्त अधिकारी सीए के. के. माहेश्वरी और परीक्षा नियंत्रक डॉ. उमेश गुप्ता भी समारोह में शामिल हुए।
वर्ष 2011 में स्थापित जेकेएलयू को डॉन नॉर्मन डिजाइन अवॉर्ड 2025, म्यूज क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2026 और शिक्षा जगत व उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए राजस्थान लीडरशिप अवॉर्ड 2026 मिला है। टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) की इम्पैक्ट रैंकिंग 2025 में बेहतर रोजगार और आर्थिक विकास से जुड़े सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी 8) के लिए जेकेएलयू राजस्थान में पहले स्थान पर रहा। आईआईआरएफ इंडिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में निजी विश्वविद्यालयों के बीच जेकेएलयू को राजस्थान में सातवां और देश में 49वां स्थान मिला। विश्वविद्यालय को 2026 में डेटा साइंस काउंसिल ऑफ अमेरिका (डीएएससीए) से भी मान्यता मिली।

टिप्पणियाँ