उद्योग विभाग की ओर से राजस्थान पेट्रो जोन इन्वेस्टर मीट का आयोजन
० आशा पटेल ०
जयपुर। उद्योग विभाग के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (बीआईपी) की ओर से राजस्थान पेट्रो जोन इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया। बैठक में बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी से उपलब्ध होने वाले पेट्रो उत्पादों के आधार पर क्षेत्र में पेट्रो आधारित उद्योगों के विकास और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान पेट्रो उद्योग से जुड़े व्यवसायियों एवं निवेशकों के साथ विचार-विमर्श कर औद्योगिक क्षेत्र के विकास, निवेशकों की आवश्यकताओं और उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा निवेशकों से सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक में रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला, विभागीय अधिकारी, एचपीसीएल तथा राजस्थान प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं निवेशक उपस्थित रहे।
बैठक में एचपीसीएल के अधिकारी यशपाल अनेजा ने पेट्रो उत्पादों की उपलब्धता और उनके औद्योगिक उपयोग की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीसीएल और राजस्थान सरकार ज्वाइंट वेंचर के रूप में इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इससे निवेशकों को पेट्रो आधारित उद्योगों के लिए आवश्यक कच्चा माल सुगमता से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने विभिन्न पेट्रो उत्पादों और उनसे बनने वाले औद्योगिक उत्पादों की जानकारी भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी।रीको के सीजीएम मुकुल रस्तोगी ने पचपदरा क्षेत्र में विकसित की जा रही औद्योगिक सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रीको द्वारा बालोतरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के निकट बोडावास-कलावा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स सहित विभिन्न पेट्रोकेमिकल उत्पादों और उनसे जुड़े उद्योगों के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।
क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, एक्सप्रेसवे, लॉजिस्टिक्स और कच्चे माल की उपलब्धता जैसी सुविधाएं निवेशकों के लिए उपयोगी साबित होंगी। औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि प्राप्त हो चुकी है तथा भूखंडों का विकास और आवंटन किया जा रहा है। इसके लिए पर्यावरणीय स्वीकृति भी प्राप्त की जा चुकी है। ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ने निवेशकों को राज्य सरकार की ओर से उद्योग स्थापना के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सब्सिडी, इंसेंटिव, कर छूट, रिइम्बर्समेंट और प्रमोशनल स्कीम्स की जानकारी दी।
सुरेश कुमार ओला, एमडी, रीको ने निवेशकों से कहा कि वे अपनी आवश्यकताओं, औद्योगिक योजनाओं और अपेक्षाओं से विभाग को अवगत कराएं। विभाग निवेशकों के लिए बेहतर सुविधाएं और अनुकूल शर्तें उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक प्रयास करेगा। उन्होंने व्यवसायियों से अपने प्रस्ताव साझा करने का भी आग्रह किया। बैठक में राजस्थान प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण शर्मा ने पेट्रो आधारित उद्योगों के विकास को लेकर एसोसिएशन की ओर से सुझाव प्रस्तुत किए।

टिप्पणियाँ