बाबू लाल नागा को मिला ‘संविधान एम्बेसडर अवॉर्ड’
० आशा पटेल ० जयपुर। संविधान दिवस के अवसर पर जोबनेर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल नागा को उनके सामाजिक सरोकारों, संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार तथा नागरिक अधिकारों के प्रति सक्रिय योगदान के लिए ‘संविधान एम्बेसडर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। ‘हमारा संविधान,हमारा स्वाभिमान – संविधान से विकसित भारत’ थीम के तहत सामाजिक संस्था बेसिक फाउंडेशन की ओर से जयपुर के गिरधारीपुरा में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संविधान, न्याय, लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 25 से अधिक व्यक्तियों को संविधान एम्बेसडर अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश टी.सी. राहुल एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बाबूलाल नागा सहित अन्य प्रतिभागियों को अवॉर्ड प्रदान किए। बाबूलाल नागा लंबे समय से पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे अपने संविधान, सामाजिक न्याय, समानता, वंचित समुदायों के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। साथ ही संवैधानिक जागरूकता औ...