संदेश

Uttrar Pardesh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

करधना में एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला, लिया संविधान रक्षा का संकल्प

चित्र
० आशा पटेल ०  मिर्जामुराद। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को आशा ट्रस्ट की ओर से सेवापुरी क्षेत्र के करधना गांव में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने करधना बाजार में करीब एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को भारतीय संविधान के महत्व, अधिकारों और मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव के अंबेडकर पार्क में स्थापित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।  यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व और गौरव का अवसर है। हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का आधार है। संविधान में निहित लोकतांत्रिक और मानवीय मूल्यों की रक्षा करना हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल...