संदेश

महारानी निवृत्ति कुमारी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हम अगले सौ वर्षों के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लें,तभी वास्तविक बदलाव ला सकेंगे : महारानी निवृत्ति कुमारी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मनसरोवर परिसर में आस्था, भोजन और जलवायु संरक्षण विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ  ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान, ग्लोबल इंटरफेथ वॉश एलायंस, एवं यूनिसेफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पोषण और जलवायु परिवर्तन के प्रति सामूहिक जागरूकता बढ़ाना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल समाज के निर्माण के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाना है। सम्मेलन की थीम ‘एक साथ मिलकर पोषण और जलवायु के प्रति लचीलापन विकसित करना’ रखी गई है। उदयपुर मेवाड़ की महारानी निवृत्ति कुमारी ने कहा कि हमारी अब तक जितनी भी पीढ़ियां आई हैं, वे सभी दूरदर्शी रही हैं और उन्होंने हमेशा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के बारे में सोचा है। आज आस्था, भोजन और जलवायु संरक्षण पर केंद्रित इस कार्यशाला में मैं इसी बात को सबसे महत्वपूर्ण मानती हूं और विशेष रूप से रेखांकित करना चाहती हूं।  हमारे पूर्वजों में से किसी ने भी केवल अपने समय के बारे में स्वार्थपूर्ण ढंग से नहीं सोचा। उन्होंने ...