संदेश

Qutub Mail लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बेनेकोर ने भोपाल में एडवांस हाइजीन नॉनवोवन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  भोपाल : जर्मन-भारतीय संयुक्त उद्यम, बेनेकोर प्राइवेट लिमिटेड ने भोपाल में अपने नए मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। यह कदम भारत के तकनीकी नॉनवोवन और हाइजीन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पूर्व में टी.डब्ल्यू.ई. ओ.बी.टी. प्राइवेट लिमिटेड (TWE OBT Pvt. Ltd.) के नाम से जानी जाने वाली बेनेकोर ने अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित 39,000 वर्ग मीटर के परिसर को प्रीमियम हाइजीन नॉनवोवन के एक अत्याधुनिक विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित किया है। नवीनतम उत्पादन तकनीक से सुसज्जित और स्वच्छता व गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया यह संयंत्र घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम नॉनवोवन सामग्री का निर्माण करेगा। भारत के हाइजीन उद्योग में कोमलता, गुणवत्ता और उत्पाद सुरक्षा का नया स्तर दो उन्नत एयर थ्रू बॉन्ड (ATB) उत्पादन लाइनों के सफल शुभारंभ के साथ, बेनेकोर भारतीय हाइजीन बाज़ार में नई तकनीकी क्षमताएं ला रही है। यह कंपनी प्रीमियम बेबी डायपर और सैनिटरी नैपकिन के लिए अल्ट्रा-सॉफ्ट (अत्यधिक कोमल) नॉनवोवन सामग्री क...

हम अगले सौ वर्षों के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लें,तभी वास्तविक बदलाव ला सकेंगे : महारानी निवृत्ति कुमारी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मनसरोवर परिसर में आस्था, भोजन और जलवायु संरक्षण विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ  ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान, ग्लोबल इंटरफेथ वॉश एलायंस, एवं यूनिसेफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पोषण और जलवायु परिवर्तन के प्रति सामूहिक जागरूकता बढ़ाना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल समाज के निर्माण के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाना है। सम्मेलन की थीम ‘एक साथ मिलकर पोषण और जलवायु के प्रति लचीलापन विकसित करना’ रखी गई है। उदयपुर मेवाड़ की महारानी निवृत्ति कुमारी ने कहा कि हमारी अब तक जितनी भी पीढ़ियां आई हैं, वे सभी दूरदर्शी रही हैं और उन्होंने हमेशा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के बारे में सोचा है। आज आस्था, भोजन और जलवायु संरक्षण पर केंद्रित इस कार्यशाला में मैं इसी बात को सबसे महत्वपूर्ण मानती हूं और विशेष रूप से रेखांकित करना चाहती हूं।  हमारे पूर्वजों में से किसी ने भी केवल अपने समय के बारे में स्वार्थपूर्ण ढंग से नहीं सोचा। उन्होंने ...