शहीद स्मारक में प्रज्वलित हुआ ‘एक दीया सद्भावना का
० आशा पटेल ०
जयपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर राजस्थान नागरिक मंच के संयोजन में शहीद स्मारक, एम.आई. रोड, जयपुर में ‘एक दीया सद्भावना का’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से सद्भाव का दीप प्रज्वलित कर प्रेम, भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) डॉ. रामेश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।राजस्थान नागरिक मंच के महासचिव बसंत हरियाणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी विश्वास, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करना तथा विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों को एक-दूसरे के त्योहारों में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का केंद्रीय संदेश ‘हिन्दू ईद और मुस्लिम दीवाली मनाएँ, आओ ऐसा सुंदर मुल्क बनाएँ’ रहा।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता, साझा संस्कृति और सांप्रदायिक सद्भाव में निहित है। धर्म, जाति और संप्रदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनना ही सच्ची इंसानियत और राष्ट्रप्रेम है। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत और वैमनस्य के स्थान पर प्रेम, विश्वास और परस्पर सम्मान का वातावरण निर्मित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम में गांधीवादी नेता सवाई सिंह, धर्मवीर कटेवा, कम्युनिस्ट नेता नरेंद्र आचार्य, सुमित्रा चोपड़ा, निशा सिद्धू, मानवाधिकार कार्यकर्ता मुजम्मिल रिजवी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमकिशन शर्मा, रंगकर्मी विजय स्वामी, समाजवादी नेता आफताब खान, अब्दुल हफीज मातवान, विश्व शांति के लिए कार्यरत वर्क संगठन के लाइक हसन, जिया खान, डॉ. मलिका, डॉ. मंताशा, रुबीना,
डॉ. इकबाल मसूद, बसत हरयाना, आर्य समाज से जुड़ी मृदुला सामवेदी, जमाते इस्लामी के मौसुफ अहमद, श्रमिक नेता जयसिंह राजोरिया, महिला नेता मीनाक्षी बिंदोरिया, रजा जयपुरी, कामरेड रमेश शर्मा तथा दीपक धीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आमजन से अपील की गई कि वे नफरत, कटुता और वैमनस्य से दूर रहकर अपने जीवन में प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे की ज्योति सदैव प्रज्वलित रखें।

टिप्पणियाँ