संदेश

Carpisa लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इटालियन ब्रांड कार्पिसा का जयपुर केपैसिफिक मॉल में खुला स्टोर हैंडबैग,लगेज और एक्सेसरीज

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, इटली के हैंडबैग,लगेज और एक्सेसरीज ब्रांड कार्पिसा ने जयपुर के मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में अपना दूसरा फ्लैगशिप स्टोर खोला है। इटली के नेपल्स में मुख्यालय वाली कंपनी कुवेरा एस.पी.ए. (कार्पिसा) ने भारत में ब्रांड के विस्तार के लिए निओपोलिस ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। कंपनी की योजना देशभर में 100 से अधिक स्टोर खोलने की है। कार्पिसा के सीईओ मॉरीज़ियो कार्लिनो ने कहा बेंगलुरु के ग्राहकों से कार्पिसा इटालिया को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिससे हम उत्साहित हैं। इटली में कार्पिसा अपने क्षेत्र में अग्रणी ब्रांड है। भारत में भी हमारा लक्ष्य बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाना है। अपने भारतीय साझेदार निओपोलिस ब्रांड्स के साथ मिलकर हम यहां 100 से अधिक स्टोर खोलने की योजना पर काम कर रहे हैं। जयपुर में कार्पिसा के नए स्टोर का उद्घाटन मानसरोवर स्थित नए खुले पैसिफिक मॉल में जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह,रामायण फिल्म के मशहूर अभिनेता सेलिब्रिटी अभय अरोड़ा और मशहूर अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला की मौजूदगी में हुआ।   करीब 1,800 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर मॉल के अप...