मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के साथ जे. डी. बिड़ला इंस्टीट्यूट में ‘माइंड मैटर्स 2.0’
० संवाददाता द्वारा ० कोलकाता : जे. डी. बिड़ला इंस्टीट्यूट के स्कूल ऑफ एप्लाइड साइकोलॉजी ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ‘माइंड मैटर्स 2.0’ का आयोजन किया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय था “जीवन के अनुभवों को सुनना: वास्तविक आवाज़ें, वास्तविक बदलाव” (Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change)। इस पहल में विद्यार्थियों, शिक्षकों, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित अतिथियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करना, सामाजिक कलंक और पूर्वाग्रहों को चुनौती देना तथा मनोवैज्ञानिक कल्याण के प्रति अधिक संवेदनशील और समावेशी दृष्टिकोण विकसित करना था। कार्यक्रम में मिरवाना एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मीर अफ़सर अली सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आकर्षण “दूसरों के साथ घुल-मिल न पाने का डर” (The Fear of Not Fitting In) शीर्षक से आयोजित संवाद सत्र था। इसमें प्रसिद्ध मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अंजलि मानसिक स्वास्थ्य अधिकार संगठन की संस्थापक रत्नावली राय और परामर्श मनोवैज्ञानिक डॉ. अनुत्तमा ...