ओह माय डॉग' की हुई स्क्रीनिंग,7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

० संत कुमार गोस्वामी ० 
पटना। निर्देशक अमित राय की फिल्म 'ओह माय डॉग' 7 अगस्त को देशभर में रिलीज होगी, उसके पहले पटना में विशेष ऑडियंस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म का पटना कनेक्शन भी खास है, क्योंकि इसकी शूटिंग का बड़ा हिस्सा राजधानी पटना में शूट किया गया है। इस वजह से यह स्क्रीनिंग फिल्म के लिए किसी "होमकमिंग" से कम नहीं रही।
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक अमित राय और अभिनेता राजेश कुमार ने दर्शकों से मुलाकात कर फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म का बिहार से गहरा नाता भी है। पटना के दर्शकों ने फिल्म की भावनात्मक कहानी, पारिवारिक मनोरंजन और करुणा व संवेदनशीलता से भरे संदेश की जमकर सराहना की। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने निर्माताओं का विश्वास और मजबूत किया कि फिल्म अपनी गुणवत्ता और दर्शकों की सकारात्मक चर्चा (वर्ड ऑफ माउथ) के दम पर सफलता हासिल करेगी।
पटना में यह विशेष स्क्रीनिंग देशव्यापी प्री-रिलीज अभियान का हिस्सा है। इससे पहले फिल्म की स्क्रीनिंग इंदौर, दिल्ली, पुणे, लखनऊ और कोलकाता में हो चुकी है। आने वाले दिनों में अहमदाबाद, गुवाहाटी, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़ और मुंबई में भी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। यह रणनीति द लंचबॉक्स और लापता लेडीज़ जैसी चर्चित फिल्मों की रिलीज मॉडल से प्रेरित है, जिनकी सफलता में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया की अहम भूमिका रही थी।
इस अवसर पर निर्देशक अमित राय ने कहा, "पटना में 'ओह माय डॉग' को लेकर आना मेरे लिए बेहद भावुक पल है। इस शहर का हमारी फिल्म से गहरा रिश्ता है क्योंकि इसकी शूटिंग का बड़ा हिस्सा यहीं हुआ है। बिहार मेरा गृह राज्य है, इसलिए यहां के दर्शकों के साथ फिल्म साझा करना मेरे लिए बेहद खास है। मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को अपनाएंगे और इसके करुणा व इंसानियत के संदेश को आगे बढ़ाएंगे।

 अभिनेता राजेश कुमार ने कहा "बिहार से होने के नाते पटना के दर्शकों के साथ यह फिल्म देखना मेरे लिए बेहद व्यक्तिगत और यादगार अनुभव है। यहां के लोगों का अपनापन अलग ही है। दर्शकों को हंसते, मुस्कुराते और फिल्म की भावनाओं से जुड़ते देखना हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। 'ओह माय डॉग' का निर्माण अमित राय, राजेश भारद्वाज और सना वारसी ने बाबूलाल बिस्कोप तथा थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।

 फिल्म में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलाख्याना बरुआ, विजय मिश्रा, बुल्लु कुमार के साथ डॉग स्टार ऑस्कर और ब्रूनो सहित 250 से अधिक प्रशिक्षित कुत्ते भी नजर आएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास