स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होगी शॉर्ट फिल्म “सच्ची आजादी”
० आशा पटेल ०
जयपुर | संस्कार सृजन संस्था के बैनर तले निर्मित देशभक्ति से ओतप्रोत शॉर्ट फिल्म "सच्ची आजादी" स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ की जाएगी | इसकी शूटिंग जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में की गयी थी | फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल सैनी ने बताया कि आज के इस आधुनिक युग में देशभक्ति ने दिखावे का रूप ले लिया है, लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ़ दिखावे के लिए देशभक्ति से संबंधित पोस्ट करते हैं |
लेकिन आज भी ऐसे लोग हैं जिनके सीने में देशभक्ति जिंदा है | इसी देशभक्ति की बदौलत हमारे देश में सच्ची आजादी का पता चलता है | तिरंगा ही हमारे देश का मान और सम्मान है | इस शॉर्ट फिल्म में राजस्थानी सिनेमा के उग्रसेन तंवर मुख्य भूमिका निभाई हैं साथ ही मोहन सैनी, पंडित रविंद्र आचार्य, राजकमल डूडी, शेर सिंह कुमावत, सोनू शर्मा, संदीप शर्मा, रजनीश सैनी, मीना, प्रिया, अक्षिता, अंतिमा, विहान, दिव्यांश, यशित आदि ने अभिनय किया हैं |
फिल्म के सह-निदेशक संदीप शर्मा ने बताया कि संस्कार सृजन संस्था द्वारा निर्मित यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी | इससे पहले भी "अनमोल जीवन" और "अपमान" जैसी शॉर्ट फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है | एडिटिंग रजनीश सैनी की रहेगी |
टिप्पणियाँ